katniमध्यप्रदेश

बदरी प्रपन्नाचार्य महाराज के सानिध्य में डन कालोनी में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का विशाल भंडारे के साथ समापन, धार्मिक आयोजन में सहयोग के लिए श्री युवराज स्वामी शिष्य मंडल सेवा समिति ने शहरवासियों का जताया आभार

बदरी प्रपन्नाचार्य महाराज के सानिध्य में डन कालोनी में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का विशाल भंडारे के साथ समापन, धार्मिक आयोजन में सहयोग के लिए श्री युवराज स्वामी शिष्य मंडल सेवा समिति ने शहरवासियों का जताया आभा

कटनी। शहर के बरगवां क्षेत्र स्थित डन कालोनी के प्रथम गार्डन में आचार्य आश्रम चित्रकूट धाम के श्री श्री 1008 परम पूज्य राजगुरू बदरी प्रपन्नाचार्य महाराज के सानिध्य में विगत 11 मार्च से चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आज विशाल भंडारे व जलबिहार के साथ समापन हो गया। दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देरशाम तक चलता रहा, इस बीच जलबिहार का भी आयोजन किया गया। जिसके बाद इस धार्मिक आयोजन का समापन हो गया। गौरतलब है कि श्री युवराज स्वामी शिष्य मंडल सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित इस संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ विगत 11 मार्च बुधवार को विशाल कलश शोभायात्रा से हुआ था। कलश यात्रा मेडरोड स्थित श्री श्री 1008 श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई थी और शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए डन कालोनी स्थित कथास्थल पहुंच कर समाप्त हुई। जहां कथा के पहले दिन देव पूजन एवं कथा महात्मय संबंधी धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण कराए गए। दूसरे दिन 12 मार्च को मंगलाचरण, परिक्षितजन्म, कपिलोपाख्यान व ध्रुव चरित्र का प्रसंग हुआ। तीसरे दिन 13 मार्च को जड़भरत प्रसंग व प्रहलाद चरित्र के बारे कथा सुनाई गई। चौथे दिन 14 मार्च को वामन अवतार, रामचरित्र, एवं कृष्ण जन्मोत्सव की लीला सम्पन्न हुई। जिसमें भारी संख्या में श्रृद्धालुओं की उपस्थिति रही और जमकर भजन कीर्तन में श्रृद्धालु भी थिरकते नजर आए। पांचवे दिन 15 मार्च को श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं व गोवर्धन उत्सव का प्रसंग हुआ। छठवें दिन 16 मार्च को कंश वध, श्रीकृष्ण रूकमणी विवाह महोत्सव प्रसंग सम्पन्न कराया गया। रूकमणी विवाह में भी श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ रही और इसमें भी जमकर भजन कीर्तन हुआ। वहीं सांतवें और अंतिम दिन 17 मार्च को सुदामा चरित्र प्रसंग के साथ ही व्यास पूजन व कथा विश्राम संबंधी धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराए जाएंगे। सुदामा चरित्र की कथा सुनकर कथा में उपस्थित श्रृद्धालु भावविभोर हो गए। वहीं आज इस संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का समापन आज 18 मार्च बुधवार को हवन, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ हुआ। श्री युवराज स्वामी शिष्य मंडल सेवा समिति ने शहर की धर्म प्रेमी जनता के द्धारा इस धार्मिक आयोजन में दिए गए सहयोग के लिए आभार जताया है।

Back to top button