कटनी की पावन धरा में संगीतमय चतुर्थ 1008 पंच श्री हनुमान चालीसा अनुष्ठान रविवार 12 जनवरी को दिव्यांचल गार्डन मे

कटनी की पावन धरा में संगीतमय चतुर्थ 1008 पंच श्री हनुमान चालीसा अनुष्ठान रविवार 12 जनवरी 25 को दिव्यांचल गार्डन मे
कटनी – युवा पीढ़ी और जनमानस को जीवन मित्र हनुमान एवं जीवन का मंत्र श्री हनुमान चालीसा के पवित्र लक्ष्य संकल्प को प्राचीन संस्था श्री बजरंग बाल रामायण समाज कटनी के संयोजन और कटनी सत्संग समिति के द्वारा आयोजित इस वर्ष का यह चौथा आयोजन क्रम है
जहां पूज्य श्री सुरेन्द्र दास जी महाराज हनुमत कुटी के सान्निध्य में पांच बार हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ अनुष्ठान के रूप में होगा ।
इस आयोजन में शालाओं के छात्र,उनके अभिभावक एवं शहर के साथ आसपास अंचल का जनमानस एकत्र होता है।
यह अनुष्ठान प्रातः 9 बजे प्रारंभ होगा और प्रसाद के साथ 3 बजे विराम होगा।
इस अनुष्ठान में सम्मिलित होने बैठक व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु गूगल लिंक पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं मैनुअल फार्म शहर मुख्य प्रतिष्ठानों एवं मंदिर श्री जगन्नाथ मंदिर, अंबिका मेंस,क्लचर शो रूम , लवली टेंट हाउस,मार्बल डिपो, हैप्पी इंटरप्राइजेज,श्रद्धा भक्ति पूजा भंडार,अंबिका पूजा भंडार एवं वर्षा श्रृंगार सदन शिवननगर कटनी में रखे गए है जो भरकर वहीं जमा करना है।
पंजीयन 10 जनवरी तक पूर्ण करना है।
अनुष्ठान को लेकर सारी तैयारियों को उत्साह से प्रारंभ कर दिया गया है जिसमें सभी से सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है








