Latestमध्यप्रदेश

सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा था युवक का शव,200 मीटर दूर खड़ी मिली बाइक

सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा था युवक का शव,200 मीटर दूर खड़ी मिली बाइक

विजयराघवगढ़ थानांतर्गत बंजारी खजूरी मार्ग पर एक 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक सतना जिला निवासी है। बंजारी खजूरी मार्ग पर सड़क किनारे खेत में पाई गई है। युवक की लाश मिलने से समूचे क्षेत्र में खलबली निर्मित हो गई। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच के उपरांत हत्या कर लाश को खेत में फेंके जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। युवक का नाम रमाकांत पटैल बताया गया।

Also Read:- Iphone जैसे लुक के साथ लॉन्च होगा Samsung का ये शानदार स्मार्टफोन, तगड़े प्रोसेसर के साथ कीमत भी होगी इतनी 

सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा था युवक का शव,200 मीटर दूर खड़ी मिली बाइक

मिली जानकारी के अनुसार सतना जिले के बदेरा थाना अंतर्गत ग्राम धनवाही निवासी कृष्ण कुमार पटेल का 23 वर्षीय पुत्र रमाकांत पटेल आज मंगलवार की सुबह लगभग 10:00 बजे अपनी मोटरसाइकिल से कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम देवसरी इंदौर स्थित अपनी ससुराल जाने के लिए निकला था। शाम लगभग 4:00 बजे रमाकांत पटेल की लाश बंजारी खजूरी मार्ग के बीच सड़क किनारे खेत में पड़ी पाई गई। खेत में शव पड़े होने की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए शव को कब्जे में ले लिया है। रमाकांत पटेल की लाश जिस जगह पाई गई उससे लगभग 200 मीटर की दूरी पर उसकी बाइक सुरक्षित खड़ी मिली है। मृतक के आंख में चोट के निशान भी पाए गए हैं। प्राथमिक जांच में हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है।

Also Read:- मारुति की ये कार 5.37 लाख कीमत और 35.6 के माइलेज के साथ लाए घर,पॉवरफुल इंजन के साथ फीचर्स भी लाजवाब 

Back to top button