katniLatestमध्यप्रदेश

Murder: लड़की ने घर से भाग कर शादी कर ली, पिता ने शक में बुजुर्ग पड़ौसी को उतारा मौत के घाट

कटनी में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। 1 साल पहले लड़की के घर छोड़कर भाग कर विवाह कर लेने की बात को लेकर लड़की का पिता अपने पड़ोसी पर संदेह करता रहा। इसी बात को लेकर गत रात्रि लड़की के पिता ने अपने पड़ोसी की बेरहमी से पिटाई कर दी। सिर पर गंभीर चोट आने के कारण वृद्ध पड़ोसी की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। पुलिस ने गत रात्रि हुई इस घटना के कुछ घंटे के अंदर ही दो आरोपियों को पकड़ लिया है जबकि एक फरार बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

घटनाक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बहोरीबंद थाना प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि 24 दिसंबर 2023 की रात फरियादिया श्रीमति कुसम बाई पति गुलाब रजक उम्र 60 साल निवासी ग्राम बचैया थाना बहोरीबंद जिला कटनी ने रिपोर्ट की थी की करीब 1 साल पहले उसके पडोसी नारायण पटेल की लडकी कामनी पटेल गांव के निखिल भुमिया के साथ भाग गई थी और उसके बाद उसने उससे शादी कर ली थी।

फरियादी के अनुसार नारायण पटेल व उसके भाई उसी समय से मेरे पति गुलाब रजक व लडके अनिल रजक पर संदेह करते थे कि इन लोगो ने लडकी भगाने में मदद किया है। किसी बात पर से नारायण पटेल व उसके परिवार वाले हम लोगो से बैर रखते थे। 24 दिसंबर 2023 की रात करीब साढ़े 8 बजे गुलाब रजक बजार से आकर अपने घर के सामने की बाडी में खड़े थे तो पडोस में रहने वाला नारायण पटेल अपने घर के सामने खड़े होकर गाली देने लगा। मेरे पति ने गाली देने से मना किया तो नारायण पटेल व उसका भाई रमेश व सुनील पटेल गाली देते मेरी बाडी में आये और रमेश से मारपीट करने लगे। इसी बीच सुनील ने डंडा से मारा नारायण पटेल ने पैर के घुटना से मेरे पति के पेट व सीना में मारा जिससे मेरे पति जमीन में गिरकर तपडने लगे। महिला ने बताया की तब मैं गांव के सरपंच को बुलाई फिर 108 गाडी से अपने पति को सरकारी अस्पताल बहोरीबंद ले गई तो डाक्टर ने मेरे पति गुलाब पिता मिठाई लाल रजक उम्र 62 नि.ग्राम बचैया को मृत घोषित कर दिया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 302, 34 ता. हि. का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

पकड़े गए आरोपी

पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी अभिजीत कुमार रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया, के निर्देशन में तथा SDOP अखिलेश गौर के द्वारा गठित टीम को साथ लेकर थाना प्रभारी बहोरीबंद सुरेन्द्र शर्मा द्वारा त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपी नारायण पटेल व सुनील पटेल को घटना के 15 घंटे के अंदर पकड लिया गया है। प्रकरण का एक आरोपी रमेश पटेल फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में निरी. सुरेन्द्र शर्मा थाना प्रभारी बहोरीबंद, सउनि अजय सिहं, प्र. आर. रमेश सिहं, म.प्र.आ. बंदना उइके, आर. अखिलेश, आर. आशुतोष सिंह, आर. विशाल शिवहरे, आर. दीपक सिहं, आर. अतुल जैन एंव थाना बाकल के प्र.आर. शिव सिंह की विशेष भूमिका रही।

Back to top button