Latestमध्यप्रदेश

Murder महिला की गला काटकर हत्या, बिस्तर पर पड़ा मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Murder मध्यप्रदेश के छतरपुर से जघन्य वारदात की खबर है। यहां महिला का रक्तरंजित शव बरामद हुआ है। सम्भवतः महिला की गला काटकर हत्या की गई। बिस्तर पर महिला का शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर के वार्ड 12 बाईपास रोड फूला देवी मंदिर के पास की यह घटना है। कोतवाली टीआई अरविन्द्र कुजूर मौके पर पुलिस बल के साथ पहुँचे। जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम रोशनी है जो यहां एक चौकीदार गोपाल रैकवार के साथ रहती थी। मृतक रोशनी का शव मिला वहीं गोपाल लापता है। पुलिस जाँच में जुटी है। पुलिस के अनुसार विनय इंडस्टीज में गोपाल चौकीदारी करता है।

news updating…

Back to top button