katniLatestमध्यप्रदेश

Murder कटनी में नाबालिग की हत्या कर शव को दफनाने का सनसनीखेज मामला

Murder (विवेक शुक्ला): कटनी में नाबालिग की हत्या कर शव को दफनाने का सनसनीखेज मामला आया है। पुलिस गम्भीरता से जाँच में जुटी है। मामला माधवनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भनपुरा नम्बर एक का है। यहां एक 11 वर्षीय बालक का अपहरण कर हत्या फिर उसे दफनाने का आरोप बच्चे के परिजनों ने लगाया है।

IMG 20240106 WA0033
मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान अभिजीत रंजन

मिली जानकारी के मुताबिक रामनाथ यादव का 11 वर्षीय पुत्र विनीत यादव 4 जनवरी की सुबह 10 बजे से लापता था। काफी तलाश के बाद जब विनीत नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू की। वहीं आज खबर मिली कि समीप ही जंगल मे एक बच्चे का जमीन में दबा शव मिला इसकी शिनाख्त विनीत के रूप में हो गई। पुलिस ने शव को जमीन से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने मौकाए स्थल पहुंच कर आवश्यक जांच के निर्देश दिए हैं।

Back to top button