कटनी। शहर के सराफा बाजार क्षेत्र में नगर निगम की दुकानों के बीच में सीढ़ी के लिए छोड़ी गई जगह पर सराफा एसोसिएशन का बैनर लगाकर कतिपय लोगों के द्धारा कब्जा किया जा रहा था। कब्जे की सूचना मिलने पर नगर के अतिक्रमण दस्ता प्रभारी शैलेन्द्र पयासी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जगह पर कब्जा करने लगाई गई लोहे की गाडर सहित अन्य सामान जप्त कर ले गए। बताया जाता है कि सराफा बाजार में घंटाघर की ओर स्थित नगर निगम की दुकानों के बीच में प्रथम तल पर जाने सीढिय़ों का निर्माण करने के लिए नगर निगम के द्धारा जगह छोड़ी गई है। इस जगह पर कब्जा करने के प्रयास शनिवार से ही शुरू कर दिए गए थे। अतिक्रमण धारियों के द्धारा आजू-बाजू लोहे की दो गाडर लगाकर शटर लगाकर कब्जा करने के प्रयास किए जा रहे थे। इसी बीच किसी ने कब्जे की खबर नगर निगम को दे दी। जिसके बाद नगर निगम अतिक्रमण दस्ता प्रभारी शैलेन्द्र पयासी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण की कोशिश को विफल करते हुए शटर व लोहे की गाडर निकलवाकर अपने साथ ले गए। अतिक्रमण प्रभारी शैलेन्द्र पयासी ने बताया कि सराफा बाजार में नगर निगम की दुकानों के बीच में लगभग एक दुकान के बराबर जगह सीढिय़ों के निर्माण के लिए छोड़ी गई है। जिस पर कुछ अज्ञात लोगों के द्धारा सराफा एसोसिएशन का बैनर लगाकर कब्जा करने के प्रयास किए जा रहे थे, जिसे मौके पर पहुंच कर विफल किया गया।
Related Articles
-
होटल कदम ट्री में हनीट्रैप का भंडाफोड़: 20 लाख की रंगदारी मांगने वाली युवती 2.50 लाख कैश लेते रंगे हाथों गिरफ्तार -
तिलक कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर प्रतियोगिताएं आयोजित: भाषण में सरिता और चित्रकला में वर्षा साहू ने मारी बाजी -
सेवा संकल्प अभियान: उमरियापान कॉलेज में नुक्कड़ नाटक ‘नई जिंदगी’ से दिया नशामुक्ति का संदेश, रंगोली प्रतियोगिता में रिंकी प्रथम -
कटनी में सामाजिक सरोकार: स्कूलों में मनाया गया ‘उमंग दिवस’, महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्त भारत का संदेश -
बैनामा के बाद भी नामांतरण के लिए भटक रहा आवेदक: जनसुनवाई में कलेक्टर ने दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश -
दतिया भाजपा को मिला नया कमान: उपचुनाव में हार के बाद संगठन में बड़ा फेरबदल, माधवराव सिंह परिहार बने नए जिलाध्यक्ष -
दतिया भाजपा को नया जिलाध्यक्ष मिला, माधवराव सिंह परिहार को मिली जिम्मेदारी, उपचुनाव में हार के बाद संगठन में बड़ा बदलाव -
जापान पर रोमांचक जीत के बाद भारत फिर बना T20 का ‘किंग’, श्रेयस की कप्तानी में इंग्लैंड को पछाड़ा -
आ रहा है ‘अर्णब’: बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज, तटीय राज्यों में हाई अलर्ट -
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर -
Asian Games 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रनों से रौंदकर जीता गोल्ड -
बौद्ध विहार के पते पर बने 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट! जांच में फंसी पुलिस: तत्कालीन थाना प्रभारी और आरक्षक की लापरवाही उजागर -
MP Cabinet Decision: एमपी में निजी ऑपरेटर चलाएंगे बसें, 25 सितंबर को नितिन गडकरी करेंगे ‘सुगम बस सेवा’ का आगाज -
LTT-पटना एक्सप्रेस में बुजुर्ग यात्री की मौत: कटनी जंक्शन पर ट्रेन रुकते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित -
DUSU के बाद अब केरल में ABVP का धमाका: SFI के गढ़ ‘त्रिपुनिथुरा संस्कृत कॉलेज’ में दर्ज की ऐतिहासिक जीत -
गणेश चतुर्थी के अन्नदान में खाना बनाते समय गर्म सांबर के बर्तन में गिरी महिला, मौत -
एशियन गेम्स 2026: शैफाली वर्मा ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर वर्ष में बनाए सबसे ज्यादा T20I रन; मंधाना संग 4000 रन की पार्टनरशिप का विश्व रिकॉर्ड -
देश के 3 राज्यों में राज्यसभा की 12 सीटों का रण: 16 अक्टूबर को मतदान, उसी शाम आएंगे नतीजे -
गोंडवाना एक्सप्रेस News: जबलपुर रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस का छापा, गोंडवाना एक्सप्रेस के 2 TTE सस्पेंड -
कटनी न्यूज: कुठला के अपराध क्रमांक 738/2026 में तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट तत्काल प्रभाव से निरस्त वारंट, निरस्तीकरण के साथ एसआईटी निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस
