स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंगों से सजा नगर निगम का कार्यालय परिसर

IMG 20260814 WA0095

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंगों से सजा नगर निगम का कार्यालय परिसर

कटनी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शहर में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर निगम कार्यालय भवन एवं गार्डन को आकर्षक एवं रंग बिरंगे मनमोहक विद्युत रोशनी से सजाया गया है। तिरंगे के रंगों में जगमगाता निगम कार्यालय भवन शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

 

स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को भव्यता प्रदान करने के साथ ही भवन की तिरंगा रोशनी राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और स्वतंत्रता के गौरव का संदेश दे रही है। शाम ढलते ही रोशनी से सुसज्जित नगर निगम का कार्यालय का मनमोहक दृश्य शहर में स्वतंत्रता दिवस के उत्साह और उल्लास को और बढ़ा रहा है।