समाचार -1
नगर निगम कटनी की खबरें:~प्रगतिरत सीवरेज एवं अतिक्रमण कार्य का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुगम आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए सावधानी एवं सुरक्षा पूर्ण तरीके से कार्य करने दिए निर्देश
कटनी(YASH BHARAT.COM)। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत संचालित प्रगतिरत सीवरेज निर्माण कार्य एवं जगन्नाथ चौक से घंटाघर मार्ग पर चल रहे अतिक्रमण अभियान का शनिवार प्रातः नगर निगम उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
जगन्नाथ चौक से घंटाघर मार्ग पर चल रहे अतिक्रमण अभियान के अंतर्गत कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए शेष चिन्हित निर्माणों को नियमानुसार हटाते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थल पर रिहायशी क्षेत्रों की चिन्हित अतिरिक्त संरचनाओं को अलग करने हेतु संबंधित मकान मालिकों द्वारा स्वयं से तुड़वाई कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उपायुक्त श्री गुप्ता ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं कार्यस्थल की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर विकास एवं जनहित से जुड़े इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपयुक्त द्वारा अमरगंज स्थित गौशाला का निरीक्षण कर पर्याप्त साफ सफाई, एवं मवेशियों के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा पानी की व्यवस्था के निर्देश प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी को दिए। नगर निगम प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि निर्माण कार्य के दौरान निगम प्रशासन का सहयोग करें।
समाचार -2
वेस्ट टू आर्ट एंड थ्री आर प्रैक्टिस विषय पर स्व सहायता समूह का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, निगम कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में 30 प्रतिभागियों ने लिया भाग
कटनी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के अंतर्गत स्वच्छता नॉलेज पार्टनर संस्था “हिमालयन इंस्टीट्यूट फॉर एनवायरनमेंट, इकोलॉजी एंड डेवलपमेंट हाईफीड द्वारा शुक्रवार की निगम कार्यालय कटनी में स्व सहायता समूह का एक दिवसीय” वेस्ट टू आर्ट एंड थ्री आर प्रैक्टिस विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में लगभग 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
सिटी मिशन मैनेजर यश रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण के आरंभ में हाईफीड संस्था के प्रतिनिधि संदीप सोनी ने प्रतिभागियों को थ्री आर की आवश्यकता क्यों पड़ी, इससे क्या लाभ है, इसका क्रियान्वयन कैसे किया जाता हैं,इत्यादि बातों की ओर प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित किया गया। थ्री आर प्रैक्टिस में प्रतिभागियों को अवगत कराया गया कि वें अपना सहयोग कैसे कर सकते हैं। थ्री आर के क्रियान्वयन से पर्यावरण पर क्या असर होता हैं। रि यूज में क्या,क्या करेंगे और कचरे के रिसाइकल में अपनी भूमिका कैसे कर सकती हैं आदि की जानकारी से विस्तार पूर्वक उदाहरण सहित समझाया गया। प्रतिभागियों को कूड़ा और कचरे में क्या अंतर होता हैं, कचरा कितने प्रकार का होता है बताया गया। कचरे को कम कैसे करना है, कचरे को दोबारा उपयोग कैसे करना है और कचरे को रिसाइकल कैसे किया जाता हैं। थ्री आर की आवश्यकता क्यों पड़ी, इसका क्रियान्वयन कैसे किया जाता है, इससे क्या लाभ होता हैं, सभी बातें प्रतिभागियों को विस्तार से समझाई गई। इसी मध्य ई कचरे के निपटान से संबंधित एक शार्ट मूवी का भी प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि आपको थ्री आर को अपने जीवन में वास्तविक रूप से अपनाकर आजीविका के साधन खोजने होगें।
संस्था के प्रतिनिधि श्री दर्पण चौबे जी द्वारा प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को बताते हुए उन्होंने कहा कि कचरे से कला सृजन कर आर्थिक लाभ कमाने के संबंध में आइडिया/टिप्स आपको दिए जाएंगे। उन्होंने प्रतिभागियों को अवगत कराया कि आप अपने द्वारा किए गए प्रोडक्ट का प्रचार प्रसार हेतु सोशल मीडिया गुगल, मिसाओ, अमेजन, फ्लिपकार्ट आदि प्लेटफार्म पर पंजीयन की जानकारी भी दी गई।
प्रशिक्षण में नगर पालिक निगम के अधिकारी कर्मचारियों, राष्ट्रीय आजीविका मिशन टीम, स्वच्छ भारत मिशन टीम कटनी सहित हाई फीड संस्था के विषय विशेषज्ञ श्री अंकित द्विवेदी, संस्था प्रतिनिधी श्री दर्पण चौबे, श्री संदीप सोनी उपस्थित रहें।
समाचार -3
गणतंत्र दिवस के अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी निगम कार्यालय में करेंगी ध्वजारोहण
कटनी। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार 26 जनवरी को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी नगर निगम कार्यालय में प्रातः 8ः00 बजे ध्वजारोहण करेंगी। जबकि निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र-अमकुही में ध्वजारोहण करेंगे।
जबकि निगम के अन्य जनप्रतिनिधियों मिथलेश जैन द्वारा साधूराम उ0मा0 शाला, रागिनी मनोज गुप्ता द्वारा शा0 उ0मा0 शाला एन0के0जे0, संतोष शुक्ला द्वारा प्राथमिक शाला अंबेडकर वार्ड, मौसूफ बिट्टू द्वारा शासकीय कन्या शाला सिविल लाईन, अवकाश जायसवाल अग्निशमन कार्यालय, अर्चना विनीत जायसवाल प्राथमिक शाला रघुनाथगंज, शासकीय प्राथमिक शाला टी.सी बजान नंबर 1 एवं 2 सचिन कुमार बहरे के0एल0कनकने प्राथमिक शाला, संजू जीवन चौधरी शासकीय प्राथमिक शाला कावसजी वार्ड, नन्ही बाई तुलाराम गोटिया प्राथमिक शाला पुरैनी आधारकाप, सीमा अरविंद श्रीवास्तव गोल बाजार पार्क, वंदना राजकिशोर यादव प्राथमिक शाला कुठला एवं शा0हाई स्कूल कुठला, खुशबू अनिरुद्ध सोनी गुलाबचंद प्राथमिक शाला, सरला संतोष मिश्रा प्राथमिक शाला पहरूआ, ओमप्रकाश बल्ली सोनी प्राथमिक शाला नदी पार, नीतू कपिल रजक धन्तीबाई माध्यमिक शाला, शीला सोनी अज्जू स्वर्णकार प्राथमिक शाला मसुरहा वार्ड तथा राजेश भास्कर द्वारा प्राथमिक शाला सावरकर वार्ड में ध्वजारोहण किया जायेगा।
इसी तरह पार्षद सर्व श्री सुखदेव चौधरी द्वारा प्राथमिक शाला बालक खिरहनी एवं प्रा0 कन्या शाला खिरहनी, फामिदा आफताब चोखे भाई माध्यमिक शाला एनकेजे किदवई वार्ड, प्रभा राजू गुप्ता द्वारा प्राथमिक शाला एनकेजे लाल स्कूल, प्रेमवती रजक डब्बू सामुदायिक भवन राजीव गांधी वार्ड, पैरवी बिट्टू ए रविन्द्र राव उ0मा0शाला, अजरा शाहीन पुरवार पुत्री शाला ईश्वरीपुरा वार्ड, श्रीमती राजकुमारी मिथलेश जैन उप कार्यालय माधवनगर, सुशीला मिश्रीलाल प्राथमिक शाला मदन मोहन चौबे वार्ड, शशिकांत तिवारी शा0प्र0शा0 बरगवां एवं अमकुही, सुमित्रा रावत आदर्श प्राथमिक शाला वंशस्वरूप वार्ड, अलका अरुण पांडेय माध्यमिक शाला सीएलपी वार्ड, सुनीता कमलेश चौधरी प्राथमिक शाला मंगल नगर एवं सुदर्शन बाल मंदिर फारेस्टर वार्ड, शकुंतला सोनी प्रा0शाला छपरवाह, लव साहू शा0प्र0शा0 बिलगवा, श्याम पंजवानी शा0प्र0शा0 खैबर लाईन कैंप, विनोद लाला यादव भुट्टू शा0प्रा0शाला पडरवारा श्रीमती रेखा संजय तिवारी सामुदायिक भवन संजय नगर सरस्वती स्कूल के पास ध्वजारोहण किया जायेगा।
निगमायुक्त श्रीमती हरसिमरन प्रीत कौर द्वारा निगम सीमान्तर्गत सार्वजनिक भवनों, स्मारकों, स्थलों एवं शालाओं में जनप्रतिनिधियों द्वारा किये जाने वाले ध्वजारोहण हेतु विद्यालय प्रमुखों, फिल्टर प्लांट हेतु कार्यपालन यंत्री जल प्रदाय विभाग, अग्निशमन कार्यालय हेतु प्रभारी अधिकारी अग्निशमन, उप कार्यालय माधवनगर जोन प्रभारी सामुदायिक भवन राजीव गांधी वार्ड हेतु सागर नायक सहायक राजस्व अधिकारी, सामुदायिक भवन संजय नगर हेतु जे.पी.सिंह बघेल उपयंत्री सहित गोल बाजार पार्क हेतु संजय सोनी प्रभारी स्वा. अधिकारी को ध्वजारोहण की समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए है।
समाचार -4
गणतंत्र दिवस एवं गांधी निर्वाण दिवस पर मांसाहारी पदार्थों का क्रय -विक्रय रहेगा बंद
कटनी। शासन निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी दिन सोमवार को तथा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर 30 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को नगर में मांसाहारी पदार्थ मुर्गा, मुर्गी, मांस, मछली आदि का क्रय-विक्रय बंद रहेगा।
समाचार -5
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में निगम की स्वच्छ जल अभियान से संबंधित झांकी के प्रदर्शन हेतु दल गठित
कटनी। निगमायुक्त श्रीमती हरसिमरन प्रीत कौर द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस ग्राउंड झिंझरी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में निगम की योजनाओं एवं स्वच्छ जल अभियान से संबंधित आकर्षक झांकी के प्रदर्शन की व्यवस्थाओं हेतु उपायुक्त श्री शैलेष गुप्ता को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। निगमायुक्त श्रीमती कौर ने झांकी की संपूर्ण व्यवस्थाओं हेतु दल गठित कर अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर उपायुक्त श्री गुप्ता के मार्गदर्शन मे झांकी तैयार करने के निर्देश दिए है।
निगमायुक्त द्वारा जारी आदेशानुसार झांकी की रूपरेखा, तैयारी प्रदर्शन एवं थीम तैयार करने का दायित्व प्रभारी कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह को सौंपा जाकर सहयोगी अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं वाहन व इंधन व्यवस्था हेतु मृदुल श्रीवास्तव उपयंत्री, झांकी हेतु आवश्यक फूल मालाएं, गमले बैनर, फ्लेक्स आदि की व्यवस्था हेतु आदेश जैन उपयंत्री, सुरक्षा व्यवस्था हेतु अभिषेक अरजरिया सहित प्रभारी अधिकारी के सहयोग हेतु तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाकर सौंपी गई व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण कराकर मुख्य समारोह में झांकी का प्रदर्शन कराने के निर्देश दिए है।
समाचार -6
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों हेतु निगमायुक्त ने जारी किए आदेश, विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपकर समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश
कटनी। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 26 जनवरी को पुलिस लाइन ग्राउंड झिंझरी एवं नगर निगम कार्यालय सहित नगर के अन्य चिन्हित स्थलों में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान निगम की आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने हेतु निगमायुक्त श्रीमती हरसिमरन प्रीत कौर द्वारा एक आदेश जारी कर उपायुक्त श्री शैलेष गुप्ता को प्रभारी अधिकारी नियुक्त करते हुए विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए है। निगमायुक्त श्रीमती कौर द्वारा जारी आदेशानुसार प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री सुधीर मिश्रा, सहायक यंत्री श्री सुनील सिंह एवं श्री अनिल जायसवाल को शहर के सभी परंपरागत ध्वजारोहण स्थलों, प्रमुख चौराहों, जय स्तंभ, मिशन चौक, सुभाष चौक, कचहरी चौक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद स्मारक एवं संग्रहालय भवन के ध्वज स्तंभों की साफ-सफाई, मरम्मत, रंगाई-पुताई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मुख्य समारोह स्थल पर टेंट, पंडाल, साउंड सिस्टम, माइक, लाइट, कुर्सी, सोफा, मंच सज्जा, जनरेटर, अंडरग्राउंड माइक, स्वागत द्वार, बैरिकेडिंग एवं सांस्कृतिक एवं झांकी कार्यक्रमों हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं करने के दायित्व सौंपे गए हैं। वही 24 जनवरी को होने वाली अंतिम रिहर्सल एवं निरीक्षण के दौरान विशिष्ट अतिथियों, न्यायिक अधिकारियों, उनके परिजनों, दर्शकों, निर्णायक मंडल, पुरस्कार वितरण दल एवं उद्घोषकों के लिए पृथक बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्य अतिथि हेतु बैटरी युक्त माइक, संदेश वाचन स्टैंड एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के निर्देश निगमायुक्त ने दिए हैं। स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी एवं उनकी टीम को सभी ध्वजारोहण स्थलों एवं मुख्य समारोह स्थल पर साफ-सफाई, कीटनाशक दवा का छिड़काव, चूने की लाइनिंग, अस्थाई शौचालयों (विशेषकर महिलाओं हेतु) की व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। सहायक यंत्री श्री आदेश जैन एवं विद्युत विभाग की टीम को निगम कार्यालयों एवं समारोह स्थलों पर रोशनी, मंच, साउंड एवं माइक व्यवस्था समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं 16 से 26 जनवरी तक पूर्व अभ्यास हेतु पुलिस लाईन ग्राउंड झिंझरी में फायर ब्रिगेड मय स्टाफ उपलब्ध कराने के निर्देश मृदुल श्रीवास्तव को दिए गए हैं। प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा एवं सहयोगियों को अभ्यास, निरीक्षण एवं मुख्य समारोह के दौरान स्वच्छ पेयजल, टैंकर एवं कर्मचारियों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यातायात एवं अतिक्रमण व्यवस्था के लिए कार्यपालन यंत्री श्री अंशुमान सिंह एवं अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह को यातायात पुलिस के समन्वय से पार्किंग, अतिक्रमण हटाने एवं प्रमुख मार्गों पर पेट्रोलिंग का दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त नगर निगम की योजनाओं एवं विकास कार्यों पर आधारित आकर्षक झांकी निर्माण, गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण पत्र वितरण, कार्यक्रम की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं।
