Latestराष्ट्रीय

Mumbai Local Train: मुंबई को बड़ी राहत, 1 फरवरी से लोकल ट्रेन होगी शुरू

Mumbai Local Train: मुंबई की जनता के लिए बड़ी राहत वाली खबर आई है। यहां एक फरवरी से मुंबई लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train) पूरी क्षमता के साथ फिर शुरू होगी। नागरिकों के लिए लोकर ट्रेन सेवा सुबह 7 बजे, दोपहर 12 बजे, शाम 4 बजे और रात 9 बजे तक रहेगी।

हालांकि मुंबई लोकल सेवा 29 जनवरी से शुरू होने वाली थी। लेकिन वेस्टर्न रेलवे ने सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग को सफर करने की परमिश्न दी। लेकिन अब आम जनता में लोकल ट्रेन से सफर कर सकेंगे। पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे ने मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर मौजूदा सेवाओं को बढ़ाने का फैसला किया है। मध्य रेलवे ने 1580 से 1685 सेवाओं तक बढ़ाने का निर्णय लिया जबकि पश्चिम रेलवे 1201 उपनगरीय सेवाओं को 1300 तक बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं कोविड-19 के कारण पहले महाराष्ट्र गर्वनमेंट और रेल मंत्रालय ने सिर्फ अनुमति प्राप्त यात्रियों को यात्रा की अनुमति दी थी। कोरोना के कारण लोकल ट्रेन सेवा बंद थी।

मुंबई की लोकल रेल सेवा में हर दिन 80 लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। हर दिन तीन हजार 200 ट्रेन सेवाएं देती हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल मार्च में उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद जून में इसे आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों के लिए बहाल कर दिया गया। लॉकडाउन से पहले उपनगरीय नेटवर्क पर मध्य रेलवे 1,774 और पश्चिमी रेलवे 1,367 सेवाओं का परिचालन करता था।

Back to top button