Latestराष्ट्रीय

Mumbai Central Block: 60 दिन तक प्रभावित ट्रेनें, 3 एक्सप्रेस दादर पर शॉर्ट टर्मिनेट -Western Railway Update

Mumbai Central Block: 60 दिन तक प्रभावित ट्रेनें, 3 एक्सप्रेस दादर पर शॉर्ट टर्मिनेट -Western Railway Update, Mumbai Central railway station के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते 60 दिनों का ब्लॉक लिया गया है। इस कारण Western Railway की तीन महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित होंगी।

रेलवे के अनुसार, 22210 हजरत निजामुद्दीन–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस को अगले आदेश तक हर बुधवार और रविवार को Dadar railway station पर ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

इसी तरह 09186 कानपुर अनवरगंज–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस हर मंगलवार को दादर स्टेशन तक ही चलेगी, जबकि 09076 काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस को हर शुक्रवार को दादर पर समाप्त किया जाएगा।

इन सभी ट्रेनों का दादर से मुंबई सेंट्रल के बीच का सफर अगले आदेश तक पूरी तरह रद्द रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इस बदलाव को ध्यान में रखें।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम