Latest

Mumbai: शिवसेना विधायक ने ठेकेदार को कचरे से नहलाया, नालियों की सफाई ना करने की दी सज़ा

मुंबई में एक विधायक ने नालियों की सफाई नहीं होनेपर स्थानीय ठेकेदार को नाली में बिठा दिया और उस पर कचरा डाल दिया।
महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai) में एक शिवसेना विधायक ने दबंगई दिखाते हुए सरेआम एक ठेकेदार के साथ बदसलूकी की है। मुंबई की चांदीवली इलाके के विधायक दिलीप लांडे (Dilip Lande ) ने ठेकेदार को बुलवाया और सड़क पर जमा हुए गंदे पानी में बिठा दिया। फिर कार्यकर्ताओं से उसके ऊपर कचड़ा डलवाया। शिवसेना विधायक की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम