Site icon Yashbharat.com

MS Dhoni को भाजपा नेता ने दिया लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव

dhoni

dhoni

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में शामिल MS Dhoni ने शनिवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। MS Dhoni को संन्यास लेने के एक दिन बाद ही राजनीति में हाथ आजमाने का प्रस्ताव मिल गया। भाजपा के राज्यसभा सांसद Subramanian Swamy ने MS Dhoni को 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है।

39 साल के MS Dhoni ने शनिवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सबको चौंकाया था। इसके अगले दिन भाजपा के राज्यसभा सांसद Subramanian Swamy ने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव देकर चौंकाया। स्वामी ने ट्वीट किया, ‘महेंद्रसिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं अन्य चीजों से नहीं। बाधाओं से लड़ने की उनकी प्रतिभा और टीम का नेतृत्व करने की जो क्षमता उन्होंने क्रिकेट में दिखाई है, उसकी सार्वजनिक जीवन में बहुत जरूरत है। उन्हें 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए।’

Exit mobile version