MPPSC Answer Key 2020: जारी हुई आंसर-की, यहां जानें कहां और कैसे कर सकते हैं चेक
भोपाल। MPPSC Answer Key 2020: मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (Madhya Pradesh Publice Service Commission- MPPSC) ने MPPSC स्टेट सर्विस और फोरेस्ट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2019 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। वो सभी उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं। यदि उम्मीदवारों को कोई आपत्ति लगती है तो वो ऑफिशियल वेबसाइट पर 17 जनवरी से 23 जनवरी, 2020 तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।

