MPL Sindhiya Cup: मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग सिंधिया कप का शुभारंभ, एंट्री फ्री होगी

MPL Sindhiya Cup: मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग सिंधिया कप का शुभारंभ, एंट्री फ्री होगी
आइपीएल की तर्ज पर प्रदेश में पहली बार ग्वालियर के नवनिर्मित शंकरपुर स्टेडियम में मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग सिंधिया कप की शुरुआत शनिवार शाम 7.30 बजे होगी। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से 65 बीघा में नवर्निमित स्टेडियम में दूधिया रोशनी में लीग का पहला मुकाबला ग्वालियर चीताज और मालवा पैंथर्स के बीच होगा।
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनके बेटे और लीग के गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन महानआर्यमन सिंधिया रिमोट का बटन दबाकर श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम के रूप में दुनिया को नए अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात देंगे।
ग्वालियर सहित प्रदेश की पांच टीमें ले रही हिस्सा
ग्वालियर सहित प्रदेश की पांच टीमें यहां 15 से 23 जून तक टी-20 क्रिकेट मैचों में हिस्सा लेंगी। फटाफट क्रिकेट की लीग में ग्वालियर चीताज समेत मालवा पैंथर्स, भोपाल लैपर्ड्स, रीवा जगुआर और जबलपुर लायंस की टीमें भाग ले रही है। फ्रेंचाइजी टीमों ने प्रत्येक टीम को 1.5 करोड़ में 10 साल के लिए खरीदा है। उद्घाटन समारोह के बाद भारतीय टीम के सदस्य वेंकटेश अय्यर के नेतृत्व वाली ग्वालियर चीताज और रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली मालवा पैंथर्स के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा।
सभी मैचों में प्रवेश निश्शुल्क








