katniLatestमध्यप्रदेश

mp voting status ऐसी रही मध्यप्रदेश में मतदान की चाल, प्रमुख जिलों में अभी तक इतने फीसद मतदान

mp voting status मध्य प्रदेश में शाम पांच बजे तक 71.16% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सबसे ज्यादा वोटिंग आगर मालवा जिले में हुई। यहां शाम पांच बजे तक 82 फीसदी वोटिंग रिकॉर्ड की गई। अलीराजपुर में करीब 56 फीसद वोटिंग हुई। विगढ़ से भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक ने बरमानी में वोट डाला।

मध्यप्रदेश की विधानसभावार देखें कहां कितना हुआ मतदान

[pdf-embedder url=”https://yashbharat.com/wp-content/uploads/2023/11/Estimate-Per-5-PM.pdf” title=”Estimate Per 5 PM”]

शाम पांच बजे तक कटनी में 69.3 प्रतिशत प्रदेश के आगर मालवा में 82%, नीमच में 81.19%, सिवनी में 80.39%, शाजापुर में 80.95%, राजगढ़ में 80.34%, रतलाम में 80.02% अलीराजपुर में 56.24%, भिंड में 58.41%, भोपाल में 59.19% और मुरैना में 64.76%, दिमनी में 64.22% तथा अम्बाह सीट में 58.68% मतदान हुआ

शाम पांच बजे तक जबलपुर जिले में लगभग 66.24 प्रतिशत मतदान
* पाटन – 71.20 प्रतिशत
* बरगी –  72.46 प्रतिशत
* जबलपुर पूर्व – 53.65 प्रतिशत
* जबलपुर उत्तर – 68.40 प्रतिशत
* जबलपुर केंट – 52.20 प्रतिशत
* जबलपुर पश्चिम – 60.40 प्रतिशत
* पनागर – 72.46 प्रतिशत
* सिहोरा – 75.80 प्रतिशतशहडोल जिले में पांच बजे तक 75.71% हुआ मतदान
जैतपुर सीट पर 77.76 %, ब्योहारी सीट पर 72.54 % और जयसिंहनगर सीट पर 77.19 % वोट पड़े।

दमोह जिले में कुल 73.83 फीसदी पड़े वोट

  • जबेरा सीट पर 78.50%
  • दमोह सीट पर 70.98%
  • पथरिया सीट पर 72.61%
  • हटा सीट पर 73.31%
सीहोर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर हुआ 71.57% कुल मतदान
  • सीहोर सीट पर 70.20%
  • आष्टा सीट पर 72.06%
  • इछावर सीट पर 72.66%
  • बुधनी सीट पर 71.28%

सीहोर में तीन बजे तक जिले की चारों विधानसभा में मतदान प्रतिशत कुल 63.53 फीसदी रहा। सबसे ज्यादा बुधनी विधानसभा क्षेत्र में 66.99 प्रतिशत रहा। इसके अलावा सीहोर में 61.45 प्रतिशत, आष्टा में 62.20 प्रतिशत और इछावर में 63.00 प्रतिशत वोटिंग हुई।

नरसिंहपुर जिले में दोपहर तीन बजे तक 62.20 फीसदी मतदान हो चुका है। यहां के गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र में तीन बजे तक 64.87%, नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में 55.83%, तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में 67.40% और गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में 61.81% वोटिंग हुई है।

katni voting status

 

मतदान का समय समाप्त हो गया है। जो लोग बूथ पर अंदर हैं, सिर्फ अब उन्हें ही वोट डालने दिया जाएगा। वहीं, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की सीट पर यानी दिमनी विधानसभा में विवाद हुआ। यहां बड़ापुरा गांव के महिला-पुरुष मतदाताओं ने दिमनी थाने का घेराव कर दिया। आरोप लगा कि समाज विशेष के लोगों पर BJP के पक्ष में जबरदस्ती वोट डलवाए गए। साथ ही BJP के पक्ष में वोट न करने पर मारपीट और वोट न डालने देने का भी आरोप लगाया गया।

Back to top button