Latestमध्यप्रदेश
MP Teacher Eligibilty Test शिक्षक पात्रता परीक्षा स्कोरकार्ड-रिजल्ट्स जारी, ऐसे करें चेक

MP Teacher Eligibilty Test मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर जाएं।
- अब “High School Teacher Eligibilty Test -2023” के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर या रोल नंबर दर्ज करें। फिर जन्मतिथि का विवरण दर्ज करें।
- नीचे दिए गए सेक्योरिटी कोड को दर्ज करें।
- अब MPTET Result को डाउनलोड करें।
1 मार्च से लेकर 11 मार्च तक हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड (computer based test) में किया गया है। जिसके लिए आन्सर-की 13 मार्च को ही जारी कर दी गई है। आज 17 अप्रैल, 2023 को परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए हैं।
एमपी टीईटी स्कोरकार्ड MPPEB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। जिसमें परीक्षा में प्राप्त किए गए अंकों का विवरण होगा। रिजल्ट्स के लिए कैंडीडेट्स को एप्लीकेशन नंबर/रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता पड़ेगी। नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।








