MP Rojgar sahayak salary hike डबल हो गई रोजगार सहायकों की सैलरी, नौकरी भी पक्की

MP Rojgar sahayak salary hike लाडली बहना योजना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के वेतन में इजाफा के बाद शिवराज सरकार ने रोजगार सहायकों के वेतन में सीधे दोगुनी व्रद्धि कर मास्टर स्ट्रोक चला है। रोजगार सहायकों का वेतन अब 9000 से बढ़ा कर 18000 कर दिया गया है। इन योजना और मांगों को मानने के बाद प्रदेश में सरकार के पक्ष में माहौल बना है।
सेवाएं मनमाने ढंग से समाप्त नहीं की जाएंगी
रोजगार सहायकों के सम्मेलन के दौरान सीएम शिवराज ने चुनावी साल में उन्हें कई तरह के लाभ देने की अहम घोषणाएं कीं. जिसमें सबसे खास घोषणा, रोजगार सहायकों का मानदेय दोगुना कर 9000 से बढ़ाकर 18000 करने की है. साथ ही सीएम शिवराज ने ऐलान किया कि अब उनकी सेवाएं मनमाने ढंग से समाप्त नहीं की जाएंगी।
MP Rojgar sahayak salary hike
रोजगार सहायकों के सम्मेलन में सीएम शिवराज का इस बात पर जोर है कि रोजगार सहायकों द्वारा की गई गलतियों से निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित करते हुए उचित निपटारा किया जाना चाहिए। सीएम ने कहा कि उचित प्रक्रियाओं के बिना सेवाएं समाप्त नहीं की जाएंगी। केवल गंभीर अपराध के मामलों में ही सेवाएं समाप्त की जाएंगी। सीएम शिवराज ने कहा कि गलती कोई भी करे रोजगार सहायकों को निपटा दो ऐसा नहीं होगा, बिना वकील, बिना दलील, बिना अपील सेवा समाप्त नहीं होगी। पूरी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा अगर कोई गंभीर अपराध है तो ही सेवाएं समाप्त होगी।
मिलेंगे ये अवकाश
साथ ही मुख्यमंत्री ने शिवराज ने सभी रोजगार सहायकों के लिए अवकाश,मातृत्व अवकाश और स्वैच्छिक अवकाश के प्रावधान की भी घोषणा की। विशेष रूप से, 15 दिनों का पितृत्व अवकाश भी दिया जाएगा।
पंचायत सचिव की नियुक्ति में रोजगार सहायकों को 50% आरक्षण
बता दें कि रोजगार सहायकों के लिए सीएम शिवराज ने पंचायत सचिवों की नियुक्ति में 50% आरक्षण की घोषणा की. साथ ही भविष्य की नियुक्तियां और स्थानांतरण पंचायत सचिव के अनुरूप होंगे, जिससे रोजगार सहायकों कल्याण होगा।
रोजगार सहायकों के लिए सीएम शिवराज ने पंचायत सचिवों की नियुक्ति में 50% आरक्षण की घोषणा की. साथ ही भविष्य की नियुक्तियां और स्थानांतरण पंचायत सचिव के अनुरूप होंगे, जिससे रोजगार सहायकों कल्याण होगा.








