Latest

MP Rajya Sabha Election 2020 : कांग्रेस को झटका, SP-BSP विधायक ने भाजपा प्रत्याशी को दिया वोट

भोपाल Rajya Sabha Election 2020 । मध्यप्रदेश में तीन राज्यसभा सीटों के लिए विधानसभा में वोटिंग जारी है। मतदान के बीच कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है।

यहां बसपा विधायक ने पाला बदलते हुए भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी के विधायक संजीव कुशवाहा वोट देकर बाहर निकले और उन्होंने कहा कि मैं क्षेत्र के विकास के लिए शिवराज सरकार के साथ हूं।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ अपनी सरकार नहीं बचा सके और वोटों का गणित भाजपा की 2 सीटों के लिए है तो हम उनके साथ हैं और क्षेत्रीय विकास के लिए उनके साथ जा रहे हैं।

साथ ही बहुजन समाज पार्टी के विधायक संजीव कुशवाहा ने कहा सदन के भीतर सरकार को समर्थन कर रहे हैं, मगर उपचुनाव में सभी 24 सीटों पर लड़ेंगे।

बसपा विधायक संजीव कुशवाहा ने यह भी कहा कि कांग्रेस अपने नेता का सम्मान नहीं कर पाए इसलिए यह स्थिति बनी।

हमने पहले ही कहा था कि सरकार हमारे कारण नहीं गिरेगी बल्कि अपनों के कारण ही सरकार गंवा देगी।

यह है दलीय स्थिति

कुल सीट -230

भाजपा- 107

कांग्रेस- 92

निर्दलीय- चार

बसपा-दो

सपा- एक

रिक्त- 24

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम