Latestमध्यप्रदेश

MP Railway इन जिलों में 262 किलोमीटर नई रेल पटरियाँ बिछाई जायेगी भारतीय रेलवे ने नई सौगात दी

MP Railway इन जिलों में 262 किलोमीटर नई रेल पटरियाँ बिछाई जायेगी भारतीय रेलवे ने नई सौगात दी मध्य प्रदेश के लोगों को भारतीय रेल ने एक नई सौगात दी है। इसके अंतर्गत भोपाल से रामगंजमंडी तक एक रेलवे लाइन बनाने का काम चल रहा है। इसके बाद मध्य प्रदेश के लोग राजस्थान आ और जा सकेंगे। यात्रियों को दोनों स्थानों की यात्रा और भी आसान होगी और समय भी बचेगा। रेलवे भोपाल-रामगंजमंडी रेल लाइन को मध्य प्रदेश से राजस्थान तक 262 किमी चलाता है। रेलवे ने इस लाइन को अगले साल 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

किराया कम होने से लोगों को भी पैसा बचेगा। यात्रा समय भी कम लगेगा और किराया लगभग 100 रुपए कम हो जाएगा। रेलवे ने राजगढ़ से भोपाल जाने वाले यात्रियों को 1.5 घंटे की जगह 3 घंटे में व्यावरा और व्यावरा से भोपाल पहुंचाने की सुविधा दी है।

नई रेल लाइन कई लाभ मिलेंगे

नई रेल लाइन इस मार्ग पर बिछने से इन क्षेत्रों के यात्रियों को कई लाभ मिलेंगे। मध्य प्रदेश और राजस्थान में रोजाना सफर करने वाले लोगों को बस की परेशानी और अधिक किराया से छुटकारा मिलेगा। टाजगढ़ जिले में राजधानी भोपाल से सीधा संपर्क होने से व्यापार और व्यवसाय में वृद्धि देखने को मिलेगी। शिक्षण, रोजगार और चिकित्सा क्षेत्रों में तेजी आएगी।

यह भी पढ़े : 108 फीट ऊंचे मंदिर का उद्धाटन किया PM मोदी ने इसमें यमुना,गंगा इसके अन्दर बहती है, त्रिवेणी संगम के लिए मंदिर की संरचना

262 किमी लंबी रेलवे लाइन

भोपाल रामगंजमंडी रेलवे लाइन, जो 262 किमी लंबी है, वर्तमान में मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में जमीन अधिग्रहण के कारण कठिन परिस्थितियों में है। खिलचीपुर-व्यावरा में राजस्थान की एक निजी कंपनी एक ब्रिज बना रही है।

यह भी पढ़े : Tata Motors ने इन इलेक्ट्रिक कारों के दाम घटायें Tata Nexon Ev और Tata Tiago की नई क़ीमते जानिये

लोगों को ज्यादा फायदा होगा

इसके अलावा, यह लाइन बनने से टाजगढ़ से खिलचीपुर के आगे, भोजपुर, घाटोली, इकलेरा, जूनाखेड़ा, झालरापाटन और रामगंजमंडी के लोगों को भी फायदा होगा। भोपाल रामगंजमंडी रेल लाइन का निर्माण पूरा होने से राजगढ़, व्यावरा, नरसिंहगढ़, कुटावर, श्यामपुर, दोराहा, मुबारकगंज और अन्य क्षेत्रों को सर्वाधिक लाभ होगा।

यह भी पढ़े : MP News : किसानों को होगी भारी टेंशन मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे में ओलावृष्टि और भारी बारिश होंगी मौसम विभाग अलर्ट जारी किया

राजगढ़ रेलवे स्टेशन बन रहा है। राजस्थान में केलखायरा क्षेत्र में इकलेटा और घाटोली के बीच दो टनल बनकर तैयार हैं।वहीं श्यामपुर और कुरावर में खुदाई का कार्य जाटी है। राजधानी भोपाल के निशातपुर क्षेत्र में अतिक्रमण को दूर करने के लिए काम किया जा रहा है।

Back to top button