Latest

MP Politics News : भारत नाम के समर्थन में कैलाश विजयवर्गीय, बोले- इंडिया अंग्रेजों का दिया नाम

MP Politics News नीमच, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने देश के नाम पर चर्चा को अगले स्तर पर ले जाते हुए कहा कि इंडिया अंग्रेजों का दिया हुआ नाम है और अब जब अंग्रेज गए हैं, तो यह नाम भी चले जाना चाहिए। उन्होंने संयुक्त विपक्ष के सनातन विरोधी बयान को टार्गेट करते हुए कहा कि जिन पार्टियों के नेता इसे समर्थन कर रहे हैं, वह जनता के सामने अपने दोहरे चरित्र को नहीं छिपा सकते।

विजयवर्गीय जी का मानना है कि इंडिया नाम के बजाय भारत को ही अधिक समर्थन मिल रहा है। इस विषय में सरकार विचार कर रही है। उन्होंने भी इस नाम का समर्थन किया और कहा, “हम भारतीय हैं, तो भारत कहने में क्या दिक्कत है?”

कैलाश जी ने आज जावद से अपनी जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की। उनका मानना है कि I.N.D.I.A. गठबंधन के नेता जो भी बयान दे रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि उनका एजेंडा सनातन का विरोध है। विजयवर्गीय जी के अनुसार, उमा भारती की भाजपा से कोई नाराजगी नहीं है और यह सब कम्युनिकेशन गेप की वजह से हुआ।

mpbreaking39512451 750x430 1

Back to top button