MP Political Drama : बगावती तेवर दिखा रहे कांग्रेस MLA डंग 48 घंटे बाद भी लापता

images 63

मंदसौर/सुवासरा । सुवासरा के कांग्रेस विधायक हरदीपसिंह डंग की बगावत की यह दूसरी पारी है। 2018 मंे इसकी शुरुआत में ही वह मंत्री बनने के लिए प्रदेश सरकार पर दबाव बनाने में लगे थे। समय-समय पर बागी तेवर दिखा रहे थे। सोमवार को विधायक डंग का जन्मदिन था। सुबह से लेकर शाम तक वह सुवासरा व शामगढ़ मंे कार्यक्रमों में शामिल रहे। सोमवार शाम को लगभग छह बजे हमेशा की तरह मां के पैेर छूकर पत्नी से बोले कि दौरे पर जाकर आता हूं और निकल गए। उसके बाद से उनका मोबाइल भी बंद है। विधायक को सुवासरा से गए 48 घंटे से अधिक हो गए हैं। इस दौरान स्वजनों से भी उनका कोई संपर्क नहीं हुआ है।

प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर जो संकट गहराया है उसका एक कारण मंदसौर संसदीय क्षेत्र के एकमात्र कांग्रेसी विधायक हरदीपसिंह डंग भी हैं। वह सोमवार शाम से ही लापता है। उनकी कहीं से कोई खबर भी नहीं है। विधायक की माता शीला कौर भी बस इतना ही कह रही है कि हमेशा भोपाल या घर से बाहर कहीं पर भी जाते हैं तो पैर छूकर ही निकलते हैं।

सोमवार शाम को भी निकले तो पैर छूकर आशीर्वाद लेकर गए इसलिए कोई विशेष बात नहीं निकली। पत्नी रीटा कौर ने भी बताया कि हमेशा दौरे पर जैसे जाते हैं वैसे ही घर से निकले थे और कहकर गए कि अभी जाकर आता हूं। सोमवार की शाम छह बजे तक सुवासरा में विधायक हरदीपसिंह डंग सार्वजनिक रूप से देखे गए थे।