MP Nursing Scam मध्य प्रदेश में नर्सिंग कालेजों में अनियमितता की जांच करने वाले करप्ट, इन बड़े अधिकारियों की गिरफ्तारी
MP Nursing Scam मध्य प्रदेश में नर्सिंग कालेजों में अनियमितता की जांच करने वाले सीबीआइ अधिकारी ही रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं।
MP Nursing Scam नर्सिंग घोटाले की जांच में नया मोड़ आया है, जिसने सबको चौंका दिया है. दिल्ली से आई सीबीआई अफसरों की टीम ने भोपाल सीबीआई के 4 अफसरों को मेडिकल कॉलेज के पदाधिकारियों से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।
जांच कर रहे सीबीआइ के डीएसपी आशीष प्रसाद, भोपाल में गिरफ्तार किए गए निरीक्षक राहुल राज, मध्य प्रदेश पुलिस से सीबीआइ में अटैच सुशील कुमार मजोका और ऋषि कांत असाटी भी शामिल हैं। जांच एजेंसी इन अधिकारियों द्वारा पहले की गई अन्य जांचों की फाइल भी खोल सकती है। इनमें व्यापम फर्जीवाड़े से जुड़े कुछ मामले भी शामिल हैं।
नर्सिंग कालेज संचालकों, जांच कर रहे सीबीआइ अधिकारी और अन्य लोगों की फोन पर बातचीत ही कार्रवाई का आधार बनी। सीबीआइ दिल्ली की टीम लगभग एक माह पहले से सभी पर नजर रखी हुई थी।
संदेह था कि कुछ नर्सिंग कालेज संचालक अपने सुरक्षाकर्मियों और ड्राइवरों के माध्यम से लेनदेन की बात जांचकर्ता सीबीआइ अधिकारी और दलालों से कर रहे थे। सीबीआइ ने इस मामले में सभी 23 आरोपितों के नाम सार्वजनिक किए हैं।

