Latestमध्यप्रदेश

MP Lokayukta News सहायक ग्रेड 3 के अधिकारी विवेक चौहान 12 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, वीडियो वायरल

MP Lokayukta News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। मनासा तहसील के सहायक ग्रेड 3 के अधिकारी, विवेक चौहान पर आरोप है कि उन्होंने अधिवक्ता बलराम बैरागी से मकान कुर्की और कब्जा के आदेश के लिए 18 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। लोकायुक्त पुलिस की सूचना पर जब उसने 12 हजार रुपए रिश्वत ली, तब वह गिरफ्तार किया गया।

बताया गया कि यह पूरा मामला 15 हजार रुपए में तय हुआ था। आवेदक तीन हजार रुपये पहले ही दे चुका था। शुक्रवार को जैसे ही  ने 12 हजार रुपए दिए, वैसे ही उज्जैन लोकायुक्त ने बाबू विवेक चौहान को दबोच लिया। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस आरोपी तहसीलदार के बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम