MP Lok Sabha Chunav Results 2024 Live: मध्यप्रदेश में 29 सीटों पर NDA आगे, जानिए भोपाल, जबलपुर, विदिशा, खजुराहो, बैतूल, खरगोन सहित प्रदेश सहित सभी संसदीय क्षेत्रों का लाइव अपडेट
MP Lok Sabha Chunav Results 2024 Live: मध्यप्रदेश में 29 सीटों पर NDA आगे, जानिए भोपाल, जबलपुर, विदिशा, खजुराहो, बैतूल, खरगोन सहित प्रदेश सहित सभी संसदीय क्षेत्रों का लाइव अपडेट

MP Lok Sabha Chunav Results 2024 Live: मध्यप्रदेश में 29 सीटों पर NDA आगे, जानिए भोपाल, जबलपुर, विदिशा, खजुराहो, बैतूल, खरगोन सहित प्रदेश सहित सभी संसदीय क्षेत्रों का लाइव अपडेट। राज्य में बीजेपी का सीधा मुकाबला इंडिया गठबंधन से है. हालांकि, कितनी सीटों पर किसे जीत मिलती है. इसका फैसला आज, 4 जून को होगा. लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. सीटों के रूझान आने लगे हैं. राज्य की 29 सीटों पर अभी एनडीए आगे चल रही है.
भोपाल में बीजेपी आगे
एमपी के भोपाल लोकसभा सीट केतीसरे राउंड की गिनती पूरी हो गई है. अभी तक कुल 16470 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा आगे चल रहे हैं.
ज्योतिरादित्य सिंधिया को 31032 वोटों की बढ़त
मध्य प्रदेश के गुना लोकसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया को 31032 वोटों की बढ़त मिली है. उन्हें अब तक कुल60310 वोट मिले हैं. वहीं कांग्रेस के यादवेंद्र यादव को 29278 वोट अब तक मिले हैं.
विदिशा से शिवराज सिंह चौहान आगे
मध्य प्रदेश हाई प्रोफाइल सीट विदिशा लोकसभा से बैलट मत पत्र एवं प्रथम राउंड की गिनती जारी है. बीजेपी के शिवराज सिंह चौहान को 23594 वोट मिले हैं. वहीं कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा को 6550 वोट मिले हैं. शिवराज सिंह चौहान 17044 वोट से आगे चल रहे हैं.
बैतूल से बीजेपी आगे
बैतूल लोकसभा सीट से बीजेपी आगे चल रही है. पहले राउंड के आंकड़े के अनुसारभाजपा प्रत्यासी दुर्गादास उइके को 5215 मत मिले हैं. वहीं कांग्रेस प्रत्याशि रामू टेकाम को 2366 वोट मिले हैं.भाजपा प्रत्याशी 2849 मतों से आगे चल रहे हैं.
छिंदवाड़ा से नकुलनाथ पीछे
छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र की मतगणना के दौरान लोकसभा क्षेत्र की सात विधानसभा में से पहले राउंड में चार विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू आगे चल रहे हैं. वहीं नकुलनाथ पीछे चल रहे हैं.
ज्योतिरादित्य सिंधिया को 10920 वोटों की बढ़त
गुना लोकसभा सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को 10920 वोटों की बढ़त मिली है. ईवीएम की गिनती का तीसरा राउंड पूरा हो गया है. सिंधिया को अब तक 25074 वोट मिले हैं. वहीं कांग्रेस के यादवेंद्र यादव को 14154 वोट मिले हैं.
खरगोन से भाजपा आगे
मध्य प्रदेश के खरगोन लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गजेन्द्रसिंह पटेल करीब 8 हजार 79 मतों से आगे चल रहे हैं. पहले राउंड में वोटों की गिनती पूरी हो गई है.
खजुराहो सीट से बीजेपी आगे
एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा खजुराहो सीट से 7100 वोट से आगे चल रहे हैं. राज्य में बीजेपी 13 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है.
दमोह से बीजेपी आगे
एमपी में मतगणना जारी है. दमोह लोकसभा सीट के पहले राउंड की मतगणना हुई हो चुकी और भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी करीब 2781 वोटो से आगे आगे चल रहे हैं. पहले राउंड में राहुल सिंह को कुल 5154 मत मिले हैं.
देवास से बीजेपी आगे
एमपी के देवास लोकसभा सीटे से भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोलंकी आगे चल रहे हैं. वहीं राज्य की कुल 10 से अधिक सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बनाई है.
मुरैना से कांग्रेस आगे
एमपी में एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है. राज्य की मुरैना लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार बीजेपी से आगे चल रहे हैं.
गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे
गुना से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे चल रहे हैं.पोस्टल बैलेट की गिनती में ज्योतिरादित्य को बढ़त मिली है.कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह यादव पीछे चल रहे हैं. वहीं मुरैना से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार बीजेपी से आगे चल रहे हैं.
एमपी में 10 सीटों पर बीजेपी आगे
एमपी मे 10 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. विदिशा से बीजेपी प्रत्याशी पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा, इंदौर से बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी, खजुराहो से बीजेपी प्रत्याशी वीडी शर्मा आगे चल रहे हैं. वहींदेवास ,उज्जैन ,खरगोन ,मंदसौर ,खंडवा ,होशंगाबाद सीट पर भी बीजेपी आगे चल रही है.
छिंदवाड़ा से नकुलनाथ पीछे
एमपी की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ पीछे चल रहे हैं. नकुलनाथ का मुकाबला बीजेपी के विवेक साहू के साथ है.
राज्य की 4 सीटों पर बीजेपी आगे
राज्य की 4 लोकसभा सीटों पर बीजेपी, कांग्रेस से आगे चल रही है. विदिशा से बीजेपी प्रत्याशी पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान आगे चल रहे हैं. वहीं भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा,इंदौर से बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी औरखजुराहो से बीजेपी उम्मीदवार वीडी शर्मा आगे चल रहे हैं.
शुरू हुई लोकसभा चुनाव के परिणाम के लिए वोटों की गिनती
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड समेत पूर्वोत्तर राज्यों में मतगणना शुरू हो गई है.
दो सीटों पर बीजेपी आगे
मध्य प्रदेश में वोटों की गिनती शुरू हो गई है. राज्य की दो सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. इंदौर और खजुराहो सीट पर बीजेपी, कांग्रेस से आगे चल रही है.
क्या कहता है एग्जिट पोल?
एग्जिट पोल सर्वे के अनुसार मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर बीजेपी को जीत मिलने की संभावना है. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी.
2019 में कितनी सीटों पर किसे मिली थी जीत
2019 में राज्य की 29 लोकसभा सीटों में से 28 पर बीजेपी को जीत मिली थी. वहीं एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज, 4 जून को घोषित किए जाएंगे.
इन सीटों पर रहेगी सबकी नजर
राज्य की छिंदवाड़ा, विदिशा और राजगढ़ लोकसभा सीट पर सबकी नजर रहेगी. छिंदवाड़ा में कांग्रेस के नकुलनाथ का मुकाबला बीजेपी के विवेक साहू के साथ है. वहीं विदिशा सीट से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान चुनावी मैदान में हैं. राजगढ़ सीट से दिग्विजय सिंह चुनावी मैदान में हैं.
गुना सीट पर सबकी नजर
मध्य प्रदेश के गुना लोकसभा सीट पर सबकी नजर रहेगी. गुना लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का मुकाबला कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह के साथ है.
राज्य की सभी 29 सीटों के लिए आज, 4 जून को सुबह 8 बजे से 52 जिलों के मुख्यालयों में मतगणना होगी. चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए 116 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं.
मध्य प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें है. किस सीट पर किसे जीत मिलेगी इसका फैसला आज होगा. लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज, 4 जून को घोषित किए जाएंगे.
देश में लोकसभा चुनाव के लिए 7 चरणों में वोटिंग कराई गई. मध्य प्रदेश में इस समय बीजेपी की सरकार है. ऐसे में राज्य की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगाई थी. वहीं, कांग्रेस की अगुवाई वाला इंडिया गठबंधन ने भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा दी थी. राज्य में बीजेपी का सीधा मुकाबला इंडिया गठबंधन से है. हालांकि, कितनी सीटों पर किसे जीत मिलती है. इसका फैसला आज, 4 जून को होगा. लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना शुरू हो गई है. सीटों के रुझान के ताजा अपडेट के लिए पेज पर बने रहें.








