MP IPS Transfer: गृह विभाग ने जारी की 4 IPS अफसरों की तबादला सूची, संजीव सिन्हा बने सागर के नए SP

tt

MP IPS Transfer: गृह विभाग ने जारी की 4 IPS अफसरों की तबादला सूची, संजीव सिन्हा बने सागर के नए SP

भोपाल: मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने 27 अक्टूबर 2026 को प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था में कसावट लाते हुए 4 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण (MP IPS Transfer List) आदेश जारी किए हैं। यह आदेश मंत्रालय (वल्लभ भवन) से शासन की सचिव शिल्पा गुप्ता के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। इस तबादला सूची में सागर, देवास, बालाघाट और ग्वालियर के अधिकारी शामिल हैं।

आईपीएस (IPS) अधिकारियों की नई पदस्थापना:

  1. श्री संजीव कुमार सिन्हा (2016 बैच): सेनानी 14वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल (SAF), ग्वालियर से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक (SP), जिला-सागर की कमान सौंपी गई है।

  2. श्री आदित्य मिश्रा (2018 बैच): पुलिस अधीक्षक, जिला-बालाघाट से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक (SP), जिला-देवास बनाया गया है।

  3. श्री अनुराग सुजानिया (2014 बैच): पुलिस अधीक्षक, जिला-सागर से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG), पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया गया है।

  4. श्री पुनीत गहलोत (2017 बैच): पुलिस अधीक्षक, जिला-देवास से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG), पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया गया है।

प्रशासनिक कसावट की कवायद

देवास और सागर जिलों में हाल ही में सामने आए प्रशासनिक मामलों और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर गृह विभाग का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है। नए पुलिस कप्तानों की नियुक्ति से जिलों में कानून-व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त करने का प्रयास किया गया है।