MP IAS Transfer आईएएस के स्थानान्तरण व दायित्वों में फेरबदल, अनुपम राजन उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव बने
MP IAS Transfer आईएएस के स्थानान्तरण व दायित्वों में फेरबदल, अनुपम राजन उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव बने

MP IAS Transfer मध्यप्रदेश में आईएएस के स्थानान्तरण व दायित्वों में फेरबदल किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन को उच्च शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। साथ ही उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
आपको बता दें कि एक बार फिर मोहन यादव की सरकार ने एक साथ 9 आईएएस अधिकारियों के स्थानंतरण किये है। रात को सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है।
वारंट जारी करने का तरीका बदला: मध्यप्रदेश में अब व्हाट्सएप, ई-मेल और टेक्स्ट मैसेज से भेजे जाएंगे वारंट
कई जिलों के आयुक्त बदले गए हैं। कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। रवींद्र सिंह को मध्यप्रदेश शासन का सचिव बनाया गया है। वर्तमान में वह खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के सह-संचालक, मध्यप्रदेश तथा प्रबंध संचालक, एमपी राज्य भंडार गृह निगम की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
अमित राठौड़ को वित्त विभाग का प्रमुख सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वाणिज्यिक कर विभाग प्रमुख सचिव और कुटीर एवं ग्रामोद्योग प्रमुख सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह को राज्य का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। शासन प्रमुख सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग का प्रभार भी सौंपा गया है।








