Latest

MP Honey trap case : मुंबई में छापा पड़ने से पहले ही भागा जीतू सोनी, भाई महेंद्र गिरफ्तार

MP Honey trap case : इंदौर। मानव तस्करी, हेराफेरी और सामूहिक दुष्कर्म जैसे मामलों में फरार जीतू सोनी के मुंबई स्थित ठिकाने में पुलिस की दबिश से पहले ही भाग निकला।

images 43

वहीं राजकोट में उसके भाई महेंद्र सोनी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को महेंद्र की सात माह से तलाश थी और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

वहीं जीतू की गिरफ्तारी पर शासन से एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।

डीआइजी हरिनारायणचारी मिश्र के मुताबिक, महेंद्र जगजीवन दास सोनी निवासी कनाड़िया की मानव तस्करी और धोखाधड़ी के आरोप में तलाश थी।

तत्कालीन डीआइजी रुचिवर्धन मिश्र ने महेंद्र पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। कुछ दिनों पूर्व पता चला कि महेंद्र रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क में है। उनसे वॉट्सएप कॉलिंग कर बातें करता है।

टीम ने उसकी लोकेशन निकाली और राजकोट (गुजरात) में रिश्तेदार के घर दबिश दी। बुधवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को जीतू सोनी की भी जानकारी मिल गई थी। वह मुंबई के एक पॉश इलाके में छुपा हुआ था।

Back to top button