Latest

MP Higher Education News: अब ओपन बुक से नहीं, बल्कि आफलाइन होंगी परीक्षाएं

MP Higher Education News: भोपाल। प्रदेश के 1301 शासकीय व अशासकीय कालेजों में अब परीक्षाएं ओपन बुक पद्धति पर ना होकर कक्षाओं में आफलाइन होगी। उच्च शिक्षा विभाग कोरोना के कारण दो साल से ओपन बुक पद्धति से परीक्षा करा रहा था, लेकिन अब परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की भौतिक उपस्थिति के साथ परीक्षा कराएगा। इसकी शुरुआत पीजी की परीक्षाओं से होगी, जो दिसंबर और जनवरी में होंगी। इस परीक्षा में करीब दो लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।

पीजी के प्रथम और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच ली जाएगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग दो साल से ओपन बुक परीक्षा कराता आ रहा है। विभाग परीक्षा की वैकल्पिक व्यवस्था को खत्म कर भौतिक तौर पर परीक्षाएं कराने की तैयारी कर रहा है। ओपन बुक परीक्षा पर अब विराम लगाने की तैयारी शुरू हो गई है, क्योंकि प्रदेश में कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम हो गया है। विभाग भौतिक रूप से परीक्षाएं कराने की शुरूआत पीजी के प्रथम और तीसरे सेमेस्टर से करेगा। ये परीक्षाएं एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक 15 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच में होना है। विभाग इस दौरान दोनों सेमेस्टर की परीक्षाएं भौतिक रूप से कराएगा। इस संबंध में विभाग जल्द आदेश भी जारी करेगा।

MP Higher Education News: मप्र बोर्ड की परीक्षाएं भी फरवरी में ली जाएंगी

मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल भी इस साल दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा फरवरी में कराने के निर्देश जारी किए है। इस बार एमपी बोर्ड की जल्द परीक्षाएं आयोजित करने की योजना है, क्योंकि दो साल से मार्च के अंतिम सप्ताह में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगते हैं। माशिमं दसवीं-12वीं की परीक्षाएं फरवरी में भौतिक रूप से कराएगा। वहीं पीजी के प्रथम और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं ओपन बुक से न कराते हुए भौतिक रूप से कराने का निर्णय लिया गया है। इससे मार्च-अप्रैल में होने वाली यूजी के प्रथम से तीसरे वर्ष की परीक्षाएं कराई जाएगी।

स्कूलों में भी छमाही परीक्षाएं ली जाएंगी

निजी या सरकारी स्कूलों में भी तिमाही परीक्षाएं सितंबर में भौतिक उपस्थिति के साथ ली गई। वहीं अब दिसंबर में छमाही परीक्षाएं भी ली जाएंगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अब स्कूलों में पहली से बारहवीं तक की कक्षाएं भी नियमित संचालित की जा रही हैं।

Back to top button