MP High Court: भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ला के खिलाफ चुनाव याचिका खारिज करने से इनकार
Madhya Pradesh High Court : जबलपुर । मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने रीवा के भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र शुक्ला के खिलाफ दायर चुनाव याचिका खारिज करने से इनकार कर दिया।
तकनीकी खामियां दूर करने के लिए दो सप्ताह की मोहलत दी
न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव की कोरोना आपदाकालीन एकलपीठ ने चुनाव याचिकाकर्ता कांग्रेस की टिकट पर पराजित प्रत्याशी अभय मिश्रा को तकनीकी खामियां दूर करने दो सप्ताह की मोहलत दे दी। मामले की सुनवाई के दौरान अंतरिम आवेदनकर्ता भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ला की ओर से पक्ष रखा गया।

