Site icon Yashbharat.com

MP Heatwave Alert: मध्य प्रदेश में चढ़ा पारा 41°C पार, रातें भी गर्म-18 अप्रैल तक और बढ़ेगी तपिश

MP Heatwave Alert: मध्य प्रदेश में चढ़ा पारा 41°C पार, रातें भी गर्म-18 अप्रैल तक और बढ़ेगी तपिश

MP Heatwave Alert: मध्य प्रदेश में चढ़ा पारा 41°C पार, रातें भी गर्म-18 अप्रैल तक और बढ़ेगी तपिश

MP Heatwave Alert: मध्य प्रदेश में चढ़ा पारा 41°C पार, रातें भी गर्म-18 अप्रैल तक और बढ़ेगी तपिश मध्य प्रदेश में गर्मी ने अब अपना असर तेज करना शुरू कर दिया है। India Meteorological Department के अनुसार शुष्क मौसम के चलते दिन के साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं, जिससे लोगों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

MP Heatwave Alert: मध्य प्रदेश में चढ़ा पारा 41°C पार, रातें भी गर्म-18 अप्रैल तक और बढ़ेगी तपिश

 कई शहरों में 40 डिग्री के पार तापमान

सोमवार को Ratlam में अधिकतम तापमान 41.2°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा।
वहीं Narmadapuram में 40.8°C, जबकि खरगोन और मंडला में तापमान 40°C के आसपास रिकॉर्ड किया गया।

Chhindwara, खजुराहो, मलाजखंड, बैतूल, रायसेन और उज्जैन में तापमान 39°C के करीब बना रहा।

 रातों में भी बढ़ी गर्मी

नर्मदापुरम में न्यूनतम तापमान 24.5°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा है।
Seoni में 24.2°C और सीधी में 23.2°C तापमान रिकॉर्ड हुआ, जिससे साफ है कि रातें भी अब गर्म होने लगी हैं।

 ग्वालियर-जबलपुर में बढ़ेगा तापमान

Gwalior में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से तापमान में तेजी आने लगी है और आने वाले दिनों में 40°C पार जाने की संभावना है।

वहीं Jabalpur में पिछले 6 दिनों में तापमान 7.5 डिग्री तक बढ़ चुका है और 18 अप्रैल तक 41-42°C तक पहुंचने का अनुमान है। ।

मानसून पर भी असर की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून पर El Niño का असर पड़ सकता है। अनुमान है कि जून से सितंबर के बीच वर्षा दीर्घावधि औसत (LPA) का 91-95% रह सकती है।

Exit mobile version