Sunday, April 5, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

MP Government Crisis; सिंधिया समर्थक विधायकों ने प्रदेश सरकार से बताया खतरा, मांगी सुरक्षा

Live MP Government Crisis Updates : बेंगलुरु में मौजूद ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों ने रविवार सुबह फिर वीडियो जारी कर कहा कि हमने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। हम अपनी स्वेच्छा से यहां आए हुए हैं और किसी ने हमें बंधक नहीं बनाया है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हमें सीआरपीएफ की सुरक्षा मांगी हैं, हो सकता है कि हमें स्पीकर से मिलने नहीं दिया जाए। विधायकों ने यह भी कहा कि अगर परिजनों द्वारा कोई शिकायत की जाए तो उसे अमान्य कर दिया जाए।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने शनिवार देर रात सीएम कमलनाथ को पत्र लिखकर सोमवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने के लिए कहा है। इसके बाद कमलनाथ सरकार पर संकट और गहरा गया है।

आज शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक होना है, इसके लिए जयपुर से कांग्रेस विधायकों को भोपाल लाया जा रहा है। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक 6 विधायकों के इस्तीफे मंजूर कर लिए। इस पर गोपाल भार्गव का कहना था कि 22 विधायकों ने इस्तीफे दिए तो सिर्फ 6 के इस्तीफे ही क्यों मंजूर किए गए। भाजपा भी अपने विधायकों को गुरुग्राम के होटल से भोपाल लाने की तैयारी कर रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम