Monday, April 6, 2026
Latest:
Latest

MP Exit Poll एग्जिट पोल में MP में बीजेपी फिर इस बार वहीं राजस्थान में सत्ता परिवर्तन का रिवाज बरकरार रहने का अनुमान

MP Exit Poll मोटे तौर पर देखें तो एग्जिट पोल में राजस्थान में सत्ता परिवर्तन का रिवाज बरकरार रहने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता बरकरार रहने का पूर्वानुमान है। बात अगर मध्य प्रदेश की करें तो यहां एक बार फिर से पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2018 जैसे अनुमान ही सामने आए हैं। कुछ सर्वे में भाजपा को बहुमत तो कुछ में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है। कई सर्वे दोनों के बीच कांटे की टक्कर दिखा रहे हैं।

मोटे तौर पर देखें तो एग्जिट पोल में राजस्थान में सत्ता परिवर्तन का रिवाज बरकरार रहने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता बरकरार रहने का पूर्वानुमान है। बात अगर मध्य प्रदेश की करें तो यहां एक बार फिर से पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2018 जैसे अनुमान ही सामने आए हैं। कुछ सर्वे में भाजपा को बहुमत तो कुछ में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है। कई सर्वे दोनों के बीच कांटे की टक्कर दिखा रहे हैं।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सत्ता में वापसी का अनुमान लगाया गया है। 10 के 10 एग्जिट पोल ने कांग्रेस को बढ़त दिखाई है। हालांकि, भाजपा भी कांग्रेस को कड़ी टक्कर देती हुई दिखाई दे रही है। कांग्रेस को 40 से 56 तक सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि भाजपा के लिए 32 से 48 सीटों का पुर्वानमान है।

ऐसे ही एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव की बीआरएस का किला ढह सकता है। यहां कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में आ सकती है। इसी तरह एग्जिट पोल में मिजोरम में पूर्व आईपीएस लालदुहोमा की पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) सबसे बड़ी पार्टी उभरती दिख रही है। यह पार्टी सत्ताधारी एमएनएफ को कड़ी टक्कर देती दिखाई दे रही है।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम