MP Election Result 2023 Live: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार? मतगणना शुरू, 140 सीटों पर रुझान आए सामने, Congress 62 पर BJP 90 पर आगे

MP Election Result 2023 Live: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार? मतगणना शुरू, 140 सीटों पर रुझान आए सामने, Congress 62 पर BJP 90 पर आगे। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 सीटों के लिए मतगणना 52 जिला मुख्यलयों पर 8 बजे से जारी है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई, इसके बाद ईवीएम से वोंटों की काउंटिंग शुरू हुई। मतगणना जल्द पूरी हो, इसके लिए 5,061 मतगणना टेबल लगाई गई हैं। ईवीएम मतगणना के लिए सर्वाधिक 26 चक्र की गणना झाबुआ विधानसभा और सबसे कम 12 सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र में होगी। परिणाम आने में पांच से दस घंटे लगेंगे। जहां गणना टेबलें जितनी अधिक होंगी, वहां परिणाम उतने जल्द आएंगे।
MP Election Result: बुधनी से शिवराज सिंह चौहान आगे
सीहोर की बुधनी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर शिवराज सिंह चौहान ने शुरुआत से ही अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बना ली है।
8 : 35 : 12 AM
मुरैना में पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी, ईवीएम मशीनों को गिनती के लिए टेबल पर लाया गया
मुरैना। मुरैना में पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो चुकी है। हालांकि अभी इस गिनती का परिणाम घोषित नहीं किया है। साथ ही ईवीएम मशीनों को वोटो की गिनती के लिए मतगणना टेबलों पर लाया गया है।
8 : 34 : 43 AM
MP Election Result: मध्य प्रदेश में ये बड़े नेता चल रहे आगे
मध्य प्रदेश में लहार से डा गोविंद सिंह आगे, मल्हारगढ़ से जगदीश देवड़ा, इंदौर एक नंबर से कैलाश विजयवर्गीय आगे, कांग्रेस के जयवर्धन सिंह आगे, बुधनी से शिवराज सिंह चौहान आगे चल रहे हैं।
8 : 28 : 08 AM
Balaghat Election 2023 Results Live: बालाघाट में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू
विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जिले की छह विधानसभा सीटों की मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना स्थल और आसपास के इलाकों पर कड़ी सुरक्षा है। जिला पुलिस बल के साथ एसएएफ सहित भारी संख्या सशस्त्र बल तैनात है। ईवीएम की काउंटिंग से पहले सभी छह विधानसभाओं से लाए गए डाक मतपत्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थिति मतगणना स्थल लाया गया।
8 : 27 : 33 AM
Indore Eelection Result 2023: सांवेर से सिलावट आगे
इंदौर की सांवेर से भाजपा के तुलसी सिलावट कांग्रेस की रीना बौरासी से शुरुआती रूझान में आगे चल रहे हैं।
8 : 27 : 13 AM
MP Election Result: रायसेन में डाक मत्रपत्रों की गिनती के साथ मतगणना शुरू
रायसेन जिले की 4 विधानसभा सीटों की मतगणना प्रक्रिया शुरू हो गई है। पोस्टल बैलट की गिनती की जा रही है। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में हो रहे मतगणना स्थल पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी भी पहुंचना शुरू हो गए हैं। स्थिति का कलेक्टर और एसपी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
8 : 24 : 45 AM
छतरपुर व टीकमगढ़ में भी मतगणना की प्रक्रिया शुरू
छतरपुर जिले की 6 विधानसभा सीटों की मतगणना प्रक्रिया शुरू हो गई है बैलट पेपर ओपन हो गए हैं उनकी गिनती की जा रही है मौके की स्थिति का कलेक्टर संदीप जी आर और एसपी अमित संगी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
टीकमगढ़। डाक मत पत्र का स्ट्रांग रूम सबसे पहले खोला गया। डाक मत पत्र मतगणना कक्ष में पहुंचे। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गणना की जाएगी।
8 : 22 : 45 AM
MP Election Results: सर्द हवाओं के बीच पहुंच रहे लोग
सागर में सुबह आठ बजे के बाद भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सर्द हवाओं के बीच भी मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक पहुंच रहे हैं। प्रवेश द्वार पर अंदर जाने के लिए कतार लगी है। यहां निर्वाचन आयोग द्वारा दिए कार्ड की जांच के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं पहाड़ी पर बने इंजीनियरिंग कालेज में सर्द हवाएं लोगों को ज्यादा ही कंपकपी रही हैं।
8 : 21 : 18 AM
डाक मतों की गणना हुई शुरू, शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे
ग्वालियर। ग्वालियर चंबल में मतगणना का काम शुरू हो चुका है। मतगणना स्थलों पर एजेंटों व कार्यकर्ताओं को सख्त चेकिंग से गुजरना पड़ रहा है। अभी तक जो रुझान आए हैं, उनमें भाजपा कांग्रेस से आगे चल रही है। हालांकि अभी स्पष्ट आंकड़ा सामने नहीं आया है।
8 : 15 : 24 AM
Indore Election Results 2023: राऊ विधानसभा सीट से जीतू पटवारी आगे
इंदौर की राऊ विधानसभा सीट से शुरुआती रूझान में डाक मतपत्रों में मधु वर्मा से बढ़त बनाए हुए हैं।
8 : 13 : 25 AM
Indore Election Results Live: मतगणना स्थल पर पुलिस ने दो फर्जी मीडियाकर्मियों को पकड़ा
इंदौर के नेहरू स्टेडियम में प्रवेश को लेकर कुछ लोगों का पुलिस से विवाद किया। पुलिस ने सख्त जांच के दौरान दो फर्जी मीडियाकर्मियों को भी पकड़ा, जो स्टेडियम में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा भी स्टेडियम पहुंचे।
8 : 10 : 52 AM
Dhar Election Result 2023: धार में खुला स्ट्रांग रूम, सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना
धार जिला मुख्यालय में स्ट्रांग रूम खुलने के बाद डाक मतपत्रों की गिणना शुरू हो गई है। यहां प्रत्याशी और उनके समर्थक भी मौजूद हैं।
8 : 10 : 04 AM
MP Election Result 2023: आलीराजपुर और जोबट विधानसभा की गणना शुरू
आलीराजपुर विधानसभा चुनाव परिणाम का इंतजाम खत्म होने जा रहा है। जिले की आलीराजपुर व जोबट विधानसभा के लिए शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतगणना प्रारंभ हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जा रहे हैं। 8.30 बजे से ईवीएम के मतों की गणना प्रारंभ होगी। बता दें कि आलीराजपुर विधानसभा में मुख्य मुकाबला कांग्रेस के मुकेश पटेल और भाजपा उम्मीदवार नागरसिंह चौहान के बीच है। हालांकि यहां भाजपा से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे सुरेंद्रसिंह ठकराला ने चुनाव को रोचक बना दिया है। उधर, जोबट विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों से बागी चुनाव मैदान में डटे रहे। यहां भाजपा से विशाल रावत व कांग्रेस से सेना पटेल उम्मीदवार हैं। इस सीट पर भाजपा के कद्दावर नेता माधोसिंह डावर वहीं कांग्रेस से बागी होकर सुरपाल अजनार निर्दलीय मैदान में हैं। इस सीट के परिणाम पर सबकी नजर है। देखना होगा कि जनादेश किसके पक्ष में जाता है। बहरहाल इंतजार अब खत्म होने को है। आलीराजपुर विधानसभा की 16 तथा जोबट विधानसभा के मतों की गणना के लिए 18 टेबलें लगाई गई हैं। कुल 18 राउंड की गणना होगी। राउंडवार परिणाम जारी किए जाएंगे।
8 : 02 : 28 AM
Jabalpur Election 2023 Results Live: आठ बजे के बाद जबलपुर में प्रवेश रोकने पर प्रत्याशियों के एजेंट का विरोध
जबलपुर के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्र में सुबह से ही हलचल शुरू हो गई है लगभग यहां पर 7:30 बजे सभी ने प्रवेश कर लिया है प्रशासन और पुलिस की तरफ से सख्त निर्देश है कि 8:00 के बाद प्रवेश रोक दिया जाए हालांकि कुछ प्रत्याशियों के एजेंट और अन्य लोगों ने विरोध भी किया है बावजूद किसके नियम का सख़्ती से पालन किया गया है।
8 : 01 : 08 AM
MP Election Result Live: रहली कांग्रेस प्रत्याशी मतगणना स्थल पहुंचीं
सागर जिले की आठ विधानसभा सीटों के लिए रविवार को इंदिरा गांधी इंजीनियरिग कालेज में मतगणना का काम शुरू हो गया है। आठ बजे से डाक मतपत्रों को खोला गया। इसके बाद साढ़े आठ बजे से ईवीएम की वोटिंग की गणना शुरू होगी। सागर जिले से केबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह व गोविंद सिंह रापजूत जैसे दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला होना है। रहली की कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल मतगणना स्थल पहुंच गई हैं। साढ़े नौ बजे के करीब रुझान आना शुरू हो जाएगा।
7 : 54 : 07 AM
Madhya Pradesh Election Result Live: तुलसी सिलावट स्टेडियम पहुंचे
इंदौर में मंत्री तुलसी सिलावट पहुंचे नेहरू स्टेडियम। मतगणना कक्ष देखने के बाद रवाना। अभी बड़े नेताओं में अकेला नाम। 8 बजे से डाक मत पत्रों की गिनती से शुरू होगा मतगणना का काम। प्रशासन का दावा आधे घंटे में डाक मत पत्रों की गिनती हो जाएगी पूरी। इसके बाद ईवीएम का नंबर आएगा।
7 : 42 : 08 AM
Sehore Election 2023:सीहोर में कांग्रेस प्रत्याशी ने मंदिर में टेका मत्था
मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन कर मतगणना स्थल पहुंचे सीहोर विधानसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी शशांक सक्सेना।
7 : 38 : 59 AM
MP Result 2023 Live: मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए 8 बजे शुरू होगी मतगणना
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 सीटों के लिए कुछ ही देर में मतगणना शुरू हो जाएगी। सभी मतगणना केंद्रों पर अधिकारी और कर्मचारी पूरी तैयारी कर चुके हैं। सुबह से ही प्रत्याशी और उनके समर्थक भी मतगणना केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। केंद्र के अंदर केवल पासधारियों को ही अंदर जाने की अनुमति है।
7 : 23 : 43 AM
अशोक नगर में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी मतगणना केंद्र पहुंचे
अशोक नगर में विधायक भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी मतगणना स्थल पहुंचने के पहले पहुंचे तार वाले बालाजी के मंदिर। जज्जी ने बालाजी से अपने और पार्टी की जीत की प्रार्थना। जजपाल सिंह जज्जी ने किया जीत का दवा, – बोले प्रदेश में बनेगी भाजपा की स्पष्ट बहुमत से सरकार। इसके बाद वह सुबह करीब सात बजे मतगणना केंद्र पहुंचे। उसी समय मुंगावली से कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह यादव भी मतगणना स्थल पहुंचे।
10 : 02 : 33 PM
प्रत्येक गणना टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर
सर्वाधिक 26 चक्र में झाबुआ और सबसे कम 12 चक्र में सेवढ़ा विधानसभा सीट की गणना पूरी होगी। केंद्रीय प्रेक्षक पहुंचे, प्रत्येक गणना टेबल पर रहेंगे माइक्रो आब्जर्वर मतगणना के लिए केंद्रीय प्रेक्षक जिला मुख्यालयों पर पहुंच चुके हैं। प्रत्येक गणना टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर रहेगा। स्ट्रांग रूम से ईवीएम विधानसभावार अलग-अलग मार्ग से मतगणना स्थल पर पहुंचाई जाएंगी।
10 : 01 : 50 PM
गिनती के लिए 692 टेबलें
डाक मत पत्रों की गिनती के लिए 692 टेबलें लगाई गई है। इस बार तीन लाख 90 हजार 285 मतदाताओं ने डाक मत पत्रों के माध्यम से मतदान किया है। इसमें सेवा मतदाता शामिल नहीं हैं।
10 : 01 : 17 PM
मतगणना डाक मत पत्रों की गिनती से प्रारंभ
मतगणना प्रारंभ होने के पहले तक सेवा मतदाता के जो डाक मत पत्र प्राप्त हो जाएंगे, उन्हें गणना में शामिल किया जाएगा। मतगणना डाक मत पत्रों की गिनती से प्रारंभ होगी। आधे घंटे बाद यानी साढ़े आठ बजे से ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। दोनों गणना साथ-साथ चलेंगी और जो भी पहले पूरी हो जाएगी, उसके परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
10 : 00 : 50 PM
20,244 अधिकारी-कर्मचारी तैनात
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को सुबह आठ बजे से 52 जिला मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना प्रारंभ होगी। 5,061 टेबलों पर डाक मत पत्र और इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के वोटों की गिनती होगी। इसके लिए 20,244 अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
6 : 38 : 13 PM
ये नेता हुए शामिल
सूत्रों के अनुसार, प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने अपने तर्क रखते हुए खरगे से कहा कि परिणाम पार्टी के पक्ष में आएंगे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, सुरेश पचौरी, अजय सिंह, कमलेश्वर पटेल सहित अन्य नेता शामिल हुए। इसके पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मतगणना की तैयारी को लेकर बैठक की थी।
6 : 37 : 39 PM
एक्जिट पोल के बाद खरगे ने मप्र में अंचलवार लिया फीडबैक
विधानसभा चुनाव को लेकर आए एक्जिट पोल के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार देर रात मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ वर्चुअली बैठक की। उन्होंने अंचलवार पार्टी की स्थिति की जानकारी ली और मतगणना व उसके बाद की स्थितियों को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा।
2 : 10 : 57 PM
सीएम शिवराज बोले- कल सब सूरज की प्रकाश की तरह साफ हो जाएगा
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- समाज के हर वर्ग से भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिला है। भाजपा को मध्य प्रदेश में भारी बहुमत मिलने जा रहा है। अब तक के सारे अनुमान फेल हो जाएंगे। कल सब सूरज के प्रकाश की तरह साफ हो जाएगा।
2 : 07 : 16 PM
कैलाश विजयवर्गीय बोले- एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बन रही भाजपा की सरकार
इंदौर में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, जिसने जमीनी स्तर पर सर्वे किया वो कहेगा कि भाजपा की सरकार बन रही है। सिर्फ मध्य प्रदेश में ही नहीं, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी हमारी सरकार बन रही है। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, हमने विकास किया है इसलिए जनता हमें प्यार कर रही है और हमें फिर से सरकार में ला रही है। जब भी कांग्रेस हारती है तो आरोप ईवीएम पर लगाती है।
1 : 44 : 12 PM
दिग्विजय सिंह ने कहा- हम 130 सीटें जीतेंगे
एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में हम 130 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। कल पता चलेगा सीएम शिवराज सिंह चौहान कहां खड़ होंगे।








