Site icon Yashbharat.com

MP Election: BJP सांसद बोले- सरकार आई तो चलेगा मेरा डंडा

bjp 6

नागौद। चुनाव से पहले नेताओं में जुबानी जंग सारी हदें तोड़ती जा रही है। इसी बीच सतना जिले की नागौद सीट से भाजपा प्रत्याशी और सांसद नागेंद्र सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि, अगर सरकार बनी तो नागेंद्र सिंह का डंडा चलेगा, मै गृह मंत्री रह चुका हूं मुझे पता है कि पुलिस का उपयोग कैसे करते हैं।

भाजपा ने इस मंत्री और विधायकों के साथ कुछ सांसदों को भी विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा है। जिसमें खजुराहों के सांसद नागेन्द्र सिंह भी शामिल है। नागेन्द्र सतना की नागौद विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं। चुनाव प्रचार के चलते वे गुरुवार को अपने गृह गृाम श्याम नगर में जनसंपर्क करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने मतदाताओं से अपील करने की बजाय अपने आप को ही सबसे बड़ा दादा बता दिया। उन्होंने कहा कि, ‘नागौद विधानसभा क्षेत्र में दादागिरी बहुत बढ़ गई है, और उन दादाओं को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त हो रहा है। इसके बाद करीब 100 व्यापारियों ने नागौद में आकर कहा कि, साहब इन दादाओं से हमको बताइए। पान की दुकान में जाएंगे पान खाने का पैसा नहीं देंगे। मिठाई की दुकान में जाएंगे पैसा नहीं देंगे, और अगर बोल दिए तो कानून को अपने हाथ में लेकर के हडका देंगे पीट देंगे। ऐसा अनुमति क्या हम दे सकते हैं, तो हमने भी निश्चित किया है हमने सबसे कह दिया है कि इस क्षेत्र में नागेंद्र सिंह से बड़ा दादा कोई नहीं है’।

बता दें कि नागेन्द्र सिंह खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। लेकिन वे इस बार अब सतना के नागौद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जहां उन्होंने एक जनसभा के दौरान ये सब बातें कहीं।

Exit mobile version