Latest

MP Election: यहां वोट मांगने गए BJP विधायक का जूतों की माला से हुआ स्वागत

उज्जैन: चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही प्रत्याशियों का जनसंपर्क बढ़ता जा रहा है। इस दौरान कई प्रत्याशियों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है तो कितनों को जनता लताड़ लगा रही है। इसमें सत्ताधारी पार्टी के विधायकों का विरोध अधिक हो रहा है। ताजा मामला उज्जैन से सामने आया है, जहां जनसंपर्क के दौरान जनता से वोट मांगने निकलने भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक दिलीप सिंह शेखावत को जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। यहां एक युवक ने उन्हें जूतों की माला पहना दी, इससे शेखावत और समर्थक इतने गुस्साए की उन्होंने उस युवक की पिटाई कर दी।

घटना के बाद से ही शहरभर में चर्चाएं हो रही है, वही पार्टी नेताओं में भी हड़कंप मचा हुआ है। जनता में विकास ना होने पर आक्रोश व्याप्त है और समय समय पर राजनैतिक दलों पर फूट रहा है।माना जा रहा है। चुनाव से पहले ये विरोध सरकार को भारी पड़ सकता है। दरअसल, नागदा खाचरोद की सीट पर दोबारा बीजेपी से चुनाव लड़ रहे विधायक दिलीप शेखावत सोमवार को जनसंपर्क के लिए निकले थे।

इस दौरान एक युवक को मिलने दिलीप शेखावत आगे बड़े ही थे कि युवक ने उनके गले में जूतों की माला डाल दी। यह सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि शेखावत कुछ समझ पाते उससे पहले जूतों की माला उनके गले में डल चुकी थी।

Leave a Reply

Back to top button