
MP Election: कांटे – फांटे की टक्कर नहीं, मध्यप्रदेश में पांचवी बार बन रही BJP सरकार- CM शिवराज का दावा। मतगणना से पहले प्रदेश में परिणामों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी कयासों को नकारते हुए चुनाव परिणामों पर बड़ा दावा किया है। बुधनी में सीएम शिवराज मतदान के बाद पहली बार जनता के बीच पहुंचे थे। यहाँ पहुंचकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मध्यप्रदेश में कोई काँटे – फाँटे की टक्कर नहीं है। पाँचवीं बार बीजेपी की सरकार बनेगी।
बुधनी में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैंने जो कहा था वो पूरा होगा। 3 तारीख को आप देखेंगे फिर से पांचवी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी…कोई संदेह नहीं है। जो कहते हैं कांटे की टक्कर…कोई कांटे – फांटे की टक्कर नहीं है। कार्यकर्ताओं ने तो काम किया लेकिन लाड़ली बहनों से सारा कार्य निकाल दिया। जिस भी विधानसभा क्षेत्र में बाटी करो तो यहीं सुनने को मिलता है कि, लाड़ली बहनों ने सारा काम संभाल लिया, लेकिन जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद हमारे काम को मिला है।








