Latestमध्यप्रदेश

MP Election: कांग्रेस का वचन पत्र दिवालिया बैंक के पोस्ट डेटेड चैक की तरह- राजनाथ सिंह

भोपाल: प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। इसी बीच बुधवार को भोपाल में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में जो भी वादे करती है, उन्हें निभाती नहीं है। पार्टी ने जब भी कर्ज माफी की बात की है, उसे निभाया नहीं है। कांग्रेस का वचन पत्र एक दिवालिया बैंक के पोस्ट डेटेड चैक की तरह है, जिसका कोई मोल नहीं होता। इसके बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तरह का माहौल है उससे यह स्पष्ट है कि, प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी।

इसके बाद केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने शिवराज सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री ने अपने 13 वर्षों के कार्यकाल में जनता के बीच अपनी साख बनाई है। उन्होंने अपने वादे निभाए और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने करिश्माई काम किया है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय जो कांग्रेस के समय में 15 हजार के करीब थी, वह अब 80 हजार के पास पहुंच रही है। इसी तरह प्रदेश में अर्थव्यवस्था के आकार में भी करीब 11 गुना बढोतरी हुई है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि, कांग्रेस में अपना नेता चुनने की हिम्मत नहीं है। चुनाव के मैदान में पार्टी का सेनापति तय नहीं है। हर जिले का नेता मुख्यमंत्री बनना चाहता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply