मेघालय में हनीमून मनाने गया था MP का जोड़ा घट गई दर्दनाक घटना
मेघालय में हनीमून मनाने गया था MP का जोड़ा घट गई दर्दनाक घटना

इंदौर। मेघालय में हनीमून मनाने गया था MP का जोड़ा घट गई दर्दनाक घटना। शिलॉन्ग (Shillong) में 11 दिन से लापता इंदौर के नवदंपती को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस ने बताया कि राजा रघुवंशी का शव मिल गया है, उनकी पत्नी के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है. बता दें कि नवदंपती शादी के बाद मेघालय में हनीमून मनाने गया था. राजा रघुवंशी की मौत पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शोक व्यक्त किया है.
इंदौर क्राइम ब्रांच DCP राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शव की पहचान राजा रघुवंशी के भाई सचिन ने भी कर दी है. राजा की पत्नी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है, जिसकी तलाश की जा रही है. दोनों के गायब होने के बाद पहले उनकी स्कूटी मिली थी, जिससे वो उस जगह घूमने गए थे. अब स्कूटी से ही 25 किमी दूर पहाड़ों में नीचे राजा का शव बरामद हुआ है.
नवदंपती राज रघुवंशी और सोनम रघुवंशी 20 मई को हनीमून मनाने के लिए गुवाहटी गए थे. वहां से घूमने के लिए शिलॉन्ग के ओसरा हिल्स पहुंचे थे. इसके बाद 23 तारीख से दोनों से परिजनों का कोई संपर्क नहीं हो पाया. 24 मई को परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद इंदौर पुलिस ने शिलॉन्ग पुलिस से संपर्क किया और दोनों की तलाश शुरू की.








