Latest

MP Collector Transfer List : मध्‍यप्रदेश में फिर हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, 5 अफसरों को किया गया इधर से उधर, इन 3 को मिला अतिरिक्त प्रभार

MP Collector Transfer List : मध्‍यप्रदेश में फिर हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, 5 अफसरों को किया गया इधर से उधर, इन 3 को  अतिरिक्त प्रभार मिला। मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को श्योपुर कलेक्टर संजय कुमार को हटा दिया। उन्हें दतिया में कलेक्टर रहते तीन वर्ष होने पर विधानसभा चुनाव के पहले श्योपुर कलेक्टर पदस्थ किया था। वे अब मंत्रालय में अपर सचिव होंगे। उधर, लोकेश कुमार जाटव के स्थान पर स्वतंत्र कुमार सिंह आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर तथा प्रबंध संचालक वित्त विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने देर शाम को पांच आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। श्योपुर कलेक्टर पद पर अभी किसी की पदस्थापना नहीं की गई है। इसका अतिरिक्त प्रभार अपर कलेक्टर अनुज कुमार रोहतगी को दिया है।

लोकेश कुमार जाटव अब सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण होंगे। अपर सचिव पशुपालन एवं डेयरी विकास तथा मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास को प्रबंध संचालक खनिज निगम एवं संचालक भौमिकी एवं खनिजकर्म का अतिरिक्त प्रभार दिया है। वहीं, प्रबंध संचालक खनिज निगम राजीव रंजन मीना को मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम