MP Chunav 2018: भिंड में बूथ कैप्चरिंग की कोशिश,भाजपा नेता को लगी गोली

भिंड/भोपाल। मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे मतदान आगे बढ़ रहा है, हिंसक गतिविधियां सामने आ रही है। भिंड के मेहगांव में जहां बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की गई, वहीं भिंड में फायरिंग और ईवीएम में तोड़फोड़ हुई वहीं टिमरनी में कांग्रेस प्रत्याशी पर अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किया गया।
जानकारी के मुताबिक भिंड के मानहड़ में 5 बूथों को कैप्चर करने की कोशिश गई है। मानहड़ में पहले भी बूथ कैप्चरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। यहां ग्रामीणों ने बूथ लूटने की कोशिश की। ग्रामीणों ने यहां पोलिंग बूथों के बाहर बैठे भाजपा और बसपा से जुड़े कार्यकर्ताओं को भगाया और फिर बूथ लूटने की कोशिश की। गड़बड़ी की सूचना मिलते ही तुरंत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस को देखकर गड़बड़ी करने वाले तुरंत भाग खड़े हुए। पूरे घटनाक्रम के कारण यहां मतदान प्रभावित हुआ। भाजपा और बसपा के कार्यकर्ताओं ने पूरी घटना को लेकर कांग्रेस समर्थकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
EVM में तोड़फोड़, तहसीलदार की गाड़ी फोड़ी
इधर भिंड के लहार में रायपुरा स्थित एक मतदान केंद्र पर असामाजिक तत्वों ने ईवीएम में तोड़फोड़ कर दी। इसके अलावा इन लोगों ने यहां तहसीलदार की गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद यहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।फायरिंग में भाजपा नेता घायल
इधर भिंड के गोहद विधानसभा क्षेत्र के जेतपुरा गांव में गोली चलने की घटना सामने आई है। भाजपा नेता जवान सिंह गुर्जर को गोली लगी। घटना जटपुरा गांव में हुई। घायल नेताजी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फायरिंग की घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
फायरिंग में भाजपा नेता घायल