Saturday, May 16, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

MP Cabinet Meeting : सीएम शिवराज सिंह चौहान मंत्रियों के साथ करेंगे वन-टू-वन चर्चा

भोपाल। कैबिनेट की बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज और कल दो दिन वे मंत्रियों के साथ वन-टू-वन चर्चा करेंगे। विभागीय जानकारी, रोड मैप, डिलेवरी मेकेनिज्म इन विषयों पर चर्चा होगी। मंत्रियों को किसी भी स्त्रोत से कोई जानकारी मिले तो उसकी गहराई में जाएं, जरूरत हो तो कार्रवाई करें। जुलाई में आप अपने विभाग को अच्छ से देख लें, समझ लें, कार्यों के लिए टारगेट सेट करें। सीएम ने कहा अगस्त में मैं विभाग की समीक्षा शुरू करूंगा। आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए चर्चा की जाएगी। उज्जैन में पंकज जैन आबकारी विभाग में कार्यरत हैं, दुष्कर्म का आरोपी है। सीएम ने उसे बर्खास्त किया जाएगा। इस विषय में अब कोई भी विभागीय जांच नहीं होगी

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम