FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

MP By Election Dates:3 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान, 10 नवंबर को नतीजे

भोपाल, MP By Election Dates। दिल्ली में हुई चुनाव आयोग की बैठक में आज मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव की वोटिंग के लिए 3 नवंबर की तारीख घोषित कर दी है।

वहीं इन चुनावों के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। कोरोना के चलते इस बार उपचुनाव में विशेष सावधानियां बरती जाएंगी। संक्रमण के इस दौरान में मध्य प्रदेश में उपचुनाव कैसे होंगे, इस पर चुनाव आयोग विशेष दिशा-निर्देश देगा।

उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कुछ सीटों पर तो उम्मीदवारों की घोषणा भी हो गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम