MP Board Exam Update: परीक्षा में नक़ल पर रोक लगाने के लिया मप्र सरकार का नया तरीका, CCTV कैमरा लगे रहेंगे परीक्षा हाल में, पढ़े खबर

MP Board Exam Update: प्रदेश में फरवरी माह से बाेर्ड (MP Board Exam ) परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। जिले में बोर्ड परीक्षा (Exam) (MP Board Exam ) के दौरान पेपर लीक और नकल रोकने के लिए प्रत्येक केंद्र पर कलेक्टर प्रतिनिधि और पुलिसकर्मी नियुक्त किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रशासन प्रत्येक केंद्र की वीडियोग्राफी और सीसीटीवी (CCTV) कैमरों से निगरानी भी करेगा। वहीं नकल और पेपर लिक को लेकर किसी प्रकरण की शिकायत मिलती है, तो प्रशासन द्वारा संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board Exam) की 10वीं बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी और 12वीं की परीक्षा (Exam) 6 फरवरी को आयोजित होगी। प्रत्येक केंद्र पर कलेक्टर प्रतिनिधि की देख रेख में परीक्षाएं (Exam)आयोजित की जाएगी। संबंधित थानों से प्रश्नपत्र कलेक्टर प्रतिनिधि अपनी निगरानी में परीक्षा (Exam)केंद्र लेकर पहुंचेंगे। इन प्रश्नपत्रों के बंडल केंद्रों पर परीक्षार्थियों के समाने खाेले जाएंगे।
MP Board Exam Update








