MP Board Exam Paper Leak: 10वीं और 12वीं की परीक्षा का पेपर लीक करने वाला एक और आरोपित गिरफ्तार
MP Board Exam Paper Leak: 10वीं और 12वीं की परीक्षा का पेपर लीक करने वाला एक और आरोपित गिरफ्तार

MP Board Exam Paper Leak: 10वीं और 12वीं की परीक्षा का पेपर लीक करने वाला एक और आरोपित गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा मंडलके लोगो का उपयोग कर टेलीग्राम पर 10वीं-12वीं का पेपर लीक करने वाले फरार चौथे आरोपित ललित लोधी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। इस मामले में अभी और गिरफ्तारी होनी बाकी है।
जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच ने कुछ दिन पहले एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जो इंटरनेट मीडिया के माध्यम टेलीग्राम पर माध्यमिक शिक्षा मंडल के लोगो को उपयोग कर ग्रुप बनाता था और 10वीं-12वीं के छात्रों को शत प्रतिशत सही पेपर होने का दावा कर तीन से पांच सौ रुपये उनसे आनलाइन वालेट में जमा करवाता था। आरोपित एक बार रुपये लेने के बाद छात्रों को कुछ पेपर उपलब्ध करवा देते थे। बाद कुछ पीड़ित छात्रों ने इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच में की थी। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी।








