एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025: परीक्षा की तिथियां और शेड्यूल जारी

Timetable mp board

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025: परीक्षा की तिथियां और शेड्यूल जारी हो गया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं 12वीं की परीक्षाएं अगले साल 25 फरवरी से शुरू होंगी।
। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं 12वीं की परीक्षाएं अगले साल 25 फरवरी से शुरू होंगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने टाइम टेबल जारी किया है। 18 लाख से अधिक परीक्षार्थी दोनों परीक्षा में शामिल होंगे।

Timetable mp board

Timetable mpboard examTimetable mp board exam

31 जुलाई को घोषित हुआ था सप्‍लीमेंट्री का रिजल्‍ट

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश ने गत 31 जुलाई, 2024 को एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 जारी कर दिया था। जो छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से एमपी 10वीं और 12वीं के नतीजे देख सकते हैं।

10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में कुल 106,809 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 79,065 पास हुए। कक्षा 10 के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.04% है, जबकि कक्षा 12 के लिए 62.42% है।

12वीं सप्लीमेंट्री के लिए कुल 99,568 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 62,147 पास हुए। एमपी 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और आवेदन संख्या और रोल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।

इसे भी पढ़ें-  CBSE बोर्ड का बड़ा फैसला: कक्षा 9 के पाठ्यक्रम में बदलाव, 10वीं-12वीं की डेटशीट और सैंपल पेपर पर ताजा अपडेट