MP B.Ed Admission 2023-24, बीएड की 20 फीसद सीटें रिक्त, 10 जुलाई फीस भरने की लास्ट डेट
MP B.Ed Admission 2023-24: नेशनल काउंसिल फार टीचर्स एजुकेशन (एनसीटीई) से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम में कालेज लेवल काउंसिलिंग (सीएलसी) का तीसरा चरण खत्म होने वाला है। आवंटित सीटों पर विद्यार्थियों को कालेज की फीस जमा करना है। इसके लिए छात्र-छात्राओं के पास सोमवार यानी 10 जुलाई तक का समय है। तीसरे चरण के बावजूद कालेजों में सबसे ज्यादा सीटें बीएड पाठ्यक्रम की खाली है। पूरे प्रदेश में बीएड की बीस फीसद सीटों पर दाखिला होना है।
करीब 12 हजार सीटों रिक्त है, जिसमें अकेले इंदौर संभाग के 62 कालेजों की 1100 सीटें शामिल हैं। जबकि एमएड, बीपीएड-एमपीएड, बीएडएमएड की 5 से 7 प्रतिशत सीटें है। एनसीटीई पाठ्यक्रम की 72 हजार सीटें है, जिसमें बीएड-एमएड, बीपीएड, एमपीएड, बीएडएमएड है।
सीएलसी तीसरे चरण में दस्तावेज सत्यापित करवा चुके 26 हजार विद्यार्थियों को सीट आवंटित की गई। मगर सैकेड़ों विद्यार्थियों को 100 से 200 किमी दूर वाले कालेजों में दाखिला मिला है। इन्होंने कालेज में अभी तक रिपोर्टिंग नहीं की है।

