MP : युवक कांग्रेस के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा
भोपाल्। मध्यप्रदेश में युवक कांग्रेस के लंबे समय से चल रहे चुनावों का इतजार अब खत्म हो चुका है इस चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। चुनाव के लिए नामांकन 28 फरवरी से 5 मार्च तक भरे जाएंगे। इन नामांकनो की जॉच 1 मार्च से 4 मार्च तक होगी। और 7 मार्च से इनके लिए दावे आपत्ति स्वीकार होंगे। साथ ही चुनावों में चुनाव चिन्ह का आबंटन भी 7 मार्च को किया जाएगा। चुनाव दो दिन 14 व 15 मार्च को होंगे। इसके परिणाम 19 मार्च को आ जाएंगे। इन चुनावों में पूरे प्रदेश के जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष, सचिव, सह सचिव सहित सभी पदों के लिए वोट डाले जाएंगे।

