Latestमध्यप्रदेश

MP में राहत की खबर, डॉक्टरों की हड़ताल फिलहाल टली, CM का मिला भरोसा

MP में राहत की खबर है डॉक्टरों की हड़ताल फिलहाल टल गई है।  चिकित्सक महासंघ के बैनर तले स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के डाक्टरों द्वारा की जा रही हड़ताल स्‍थगित हो गई। चिकित्‍सा महासंघ के पदाधिकारियों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से चर्चा के बाद सुबह करीब साढ़े ग्‍यारह बजे हड़ताल स्‍थगित करने का ऐलान किया। इससे पहले चिकित्‍सा महासंघ के पदाधिकारियों की चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास सारंग के साथ भी आज सुबह बैठक हुई। इस बैठक में चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री ने महासंघ की मांगों को लेकर हाईपावर कमेटी बनाने पर सहमति जताई। साथ ही यह भी कहा कि ये कमेटी समय सीमा में विचार कर रिपोर्ट देगी।

अस्‍पतालों में सुबह पसरा रहा सन्‍नाटा, मरीज हुए परेशान

इससे पहले आज सुबह डाक्‍टरो की हड़ताल की वजह से शासकीय अस्‍पतालों में सन्‍नाटा पसरा नजर आया। सुबह नौ बजे ओपीडी शुरू होती है, लेकिन अस्‍पतालों में डाक्‍टरों के चेंबर खाली नजर आए। राजधानी के जेपी अस्‍पताल में सुबह जब मरीज पहुंचे तो उनके इलाज के लिए चिकित्‍सा इंटर्सं को ड्यूटी पर लगाया गया। जेपी अस्पताल में अभी आयुष और प्रशिक्षु डाक्‍टरों ने संभाला काम। वहीं हमीदिया अस्‍पताल में 75 सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई। हालांकि हमीदिया में कुछ देर के लिए सुरक्षाकर्मी ओपीडी में आने वाले मरीजों को गेट से ही वापस लौटाते नजर आए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम