Latest

MP में नाइट कर्फ्यू की आहट, मंगलवार को हाई लेवल मीटिंग

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ रहा है। देश में आज सबसे ज्यादा 26 हजार से अधिक कोरोना मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र समेत देश के 9 राज्यों में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसके मद्देनजर देश में कोरोना संक्रमण के प्रसार को फैलने से रोकने के उपाय किए जा रहे हैं। इसके तहत देश में एक बार फिर से होली के त्योहार से पहले कोरोना की पाबंदियां लौट आई हैं।

देश के 4 जिलों में अब तक संपूर्ण लॉकडाउन

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण देश के चार राज्यों में अब तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा चुका है। नागपुर, अकोला, परभनी और औरंगाबाद में फिलहाल लॉकडाउन लागू है। हालांकि, मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में लॉकडाउन लगाने की चेतावनी सीएम उद्धव दे चुके हैं। महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में लॉकडाउन पर फैसला सरकार जल्द करने वाली है।

 

मध्य प्रदेश में नाइट कर्फ्यू की आहट !

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार यहां सख्ती बढ़ाने पर विचार कर रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर मंगलवार को एक बैठक बुलाई गई है। इसमें नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार किया जा सकता है। इंदौर और भोपाल में नाइट कर्फ्यू लगाने पर पहले विचार किया जा रहा है।

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम